Vivo S19 Pro vs Vivo S20 Pro: कौन सा फोन देता है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी? जानें यहां

दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 10:47 IST
ख़ास बातें
  • S20 Pro थोड़ा महंगा है और इसी लिहाज से कुछ बेहतर ऑफर करता है।
  • S20 Pro में बेहतर परफॉर्मेंस, कैमरा स्पेसिफिकेशंस और फास्ट चार्जिंग है।
  • दूसरी ओर S19 Pro ज्यादा टिकाऊ साबित होता है।

Vivo की S सीरीज में दो बेहतरीन स्मार्टफोन डिवाइस Vivo S20 Pro और Vivo S19 Pro मौजूद हैं।

Vivo की S सीरीज में दो बेहतरीन स्मार्टफोन डिवाइस Vivo S20 Pro और Vivo S19 Pro मौजूद हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल जाते हैं। इनमें स्लीक डिजाइन और आकर्षक डिस्प्ले दिया गया है। लेकिन दोनों में कौन सा फोन है आपके लिए बेहतर, यहां पर हम तुलना के माध्यम से विस्तार से बता रहे हैं। 

Design, Display
Vivo S19 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो कि AMOLED पैनल है। वहीं, Vivo S20 Pro में इससे थोड़ा छोटा 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है और यह भी AMOLED पैनल है। दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।  

अंतर यहां पर ब्राइटनेस में आता है। S20 Pro में 5000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। जबकि S19 Pro में 4500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। S19 Pro फोन में IP68/IP69 रेटिंग दी गई है जबकि S20 Pro में IP64 रेटिंग मिलती है। 

नतीजा यह निकलता है कि S20 Pro में आपको ज्यादा चमचमाता डिस्प्ले मिलता है वहीं, S19 Pro ड्यूरेबिलिटी के मामले में बेहतर साबित होता है। 

Processor, Battery
Vivo S20 Pro में Dimensity 9300+ चिपसेट दिया गया है। जबकि Vivo S19 Pro में Dimensity 9200+ चिपसेट दिया गया है। दोनों ही फोन में 5500mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन S20 Pro में थोड़ी ज्यादा, 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है। जो कि S19 Pro में 80W दी गई है। 

पावर यूजर्स के लिए यहां पर S20 Pro ज्यादा बेहतर साबित होता है क्योंकि इसमें ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता मिल जाती है। 
Advertisement

Camera 
S20 Pro में रियर में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें 50MP का मेन लेंस है। इसमें एडवांस्ड पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है जो 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आता है। 
Advertisement

Vivo S19 Pro में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप है। लेकिन यहां पर S20 Pro वाला पेरिस्कोप जूम कैमरा नहीं है, बल्कि 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। 
Advertisement

सेल्फी कैमरा दोनों ही फोन में 50MP लेंस के साथ आते हैं। यहां S19 Pro में एक प्लस पॉइंट डुअल LED फ्लैश के साथ मिल जाता है जिससे लो-लाइट में भी बेहतर सेल्फी ली जा सकती हैं। 

Price
S20 Pro की कीमत 450 EUR (लगभग 40,000 रुपये) है। जबकि S19 Pro की कीमत 420 EUR (लगभग 37,000 रुपये) है। S20 Pro थोड़ा महंगा है और इसी लिहाज से कुछ बेहतर ऑफर करता है। S20 Pro में बेहतर परफॉर्मेंस, कैमरा स्पेसिफिकेशंस और फास्ट चार्जिंग है। दूसरी ओर S19 Pro ज्यादा टिकाऊ साबित होता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  4. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  5. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  6. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  7. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  8. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  9. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  10. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.