Vivo G1 के डिज़ाइन के साथ स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक, होगा 5G फोन

Vivo G1 के बैक में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होने का दावा है, जिसमें क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सेटअप के प्राइमरी कैमरे में 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 1 मई 2020 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Vivo G1 को Vivo S6 का रीब्रांडेड वेरिएंट बताया जा रहा है
  • स्मार्टफोन सैमसंग एक्सिनॉस 980 चिपसेट और 5G सपोर्ट से लैस होगा
  • वीवो जी1 होगा नई G-Series का पहला स्मार्टफोन

Vivo G1 स्मार्टफोन Vivo S6 5G का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है

Vivo G1 5G कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा, जो अब लॉन्च से पहले लीक हो गया है। स्मार्टफोन चीन में लीक हुआ है और यह Vivo S6 5G का रीब्रांडेड वेरिएंट जैसा दिखता है। बता दें कि वीवो एस6 5जी इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। आगामी वीवो स्मार्टफोन को चीन के उद्योग मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया है। कथित वीवो जी1 5जी की लिस्टिंग से इसके डिज़ाइन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है। दिलचस्प बात यह है कि यह वीवो की बिल्कुल नई G-Series का पहला स्मार्टफोन होगा।

Vivo G1 की जानकारी सबसे पहले वीबो पर टिपस्टर Digital Chat Station ने दी थी। कहा जा रहा है कि आगामी वीवो स्मार्टफोन में 6.44-इंच का ओलेड डिस्प्ले होगा, जो वाटरड्रॉप नॉच और फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। वाटरड्रॉप नॉच में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की जानकारी दी गई है। यह भी दावा है कि Vivo G1 के बैक में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरे में 48 मेगापिक्सल का सेंसर और इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर होने की भी खबर है।

रिपोर्ट के अनुसार, आगामी वीवो स्मार्टफोन सैमसंग एक्सिनॉस 980 चिपसेट पर काम करेगा और यह 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा। रिपोर्ट में फोन की बैटरी की जानकारी भी दी गई है। वीवो जी1 को 4,500 एमएएच बैटरी से लैस बताया गया है और यह भी जानकारी है कि स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Vivo G1 की रैम और स्टोरेज की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन यदि यह वास्तव में वीवो एस6 पर आधारित फोन है, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज को स्पोर्ट करेगा। रिपोर्ट बताती है कि नया वीवो जी1 स्मार्टफोन 3,000 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च होगा। भारत में लॉन्च होने को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.