Vivo और iQOO ला रहीं 7600mAh बैटरी वाले ये धांसू फोन, लॉन्च से पहले डिटेल लीक

iQOO Z10 Turbo Pro फोन में अपकमिंग Snapdragon 8s Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2025 15:38 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10 Turbo में Dimensity 8400 चिपसेट मिल सकता है।
  • iQOO Z10 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • Y300 GT में Dimensity 8400 चिपसेट आ सकता है।

iQOO Z9 में 50MP कैमरा है।

Vivo और इसकी सब-ब्रांड iQOO कथित तौर पर आने वाले दिनों में कई स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर सकती हैं। iQOO अपने Z10 लाइनअप को ला सकती है। वहीं, Vivo की ओर से Vivo X200 Ultra और X200S को लॉन्च किया जा सकता है। वीवो अपनी Y300 सीरीज में स्मार्टफोन पेश कर सकती है। अब इन्हीं डिवाइसेज के बारे में कुछ महत्वपूर्ण डिटेल लॉन्च से पहले लीक के माध्यम से सामने आए हैं। इसमें Y300 GT और Y300 Pro+ भी शामिल है। 

iQOO Z10 सीरीज और Vivo Y300 सीरीज के कथित लॉन्च से पहले कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर जाने माने टिपस्टर Experience More की तरफ से यह जानकारी साझा (via) की गई है। टिप्स्टर के अनुसार, iQOO Z10 Turbo में Dimensity 8400 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 7600mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। 
Advertisement

iQOO Z10 Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस भी यहां बताए गए हैं। फोन में अपकमिंग Snapdragon 8s Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह फोन 7000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

iQOO Z10 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, iQOO Z10x में LCD स्क्रीन देखने को मिल सकती है। फोन डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। सीरीज के फोन अप्रैल में दस्तक दे सकते हैं। 
Advertisement

Vivo Y300 GT, Vivo Y300 Pro+ 
Vivo की Y सीरीज में Y300 GT और Y300 Pro+ का लॉन्च भी संभावित है। Y300 GT में Dimensity 8400 चिपसेट आ सकता है। फोन में 7600mAh बैटरी दी जा सकती है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Y300 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर बताया गया है। फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रियर में यह 50MP डुअल कैमरा के साथ आ सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.