349 रुपये का मोबाइल फोन लॉन्च, जानें इसके बारे में

मोबाइल स्टार्टअप वीवा ने भारतीय बाजार में सबसे सस्ता फोन Viva V1 उतारने का दावा किया है। बता दें कि VIVA V1 कंपनी का पहला फोन है और इसकी कीमत सिर्फ 349 रुपये है। भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं को कम कीमत में बेहतर तकनीक देने के वादे के साथ आया यह फोन फिलहाल ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 18 जनवरी 2018 14:18 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय बाजार में सबसे सस्ता फोन Viva V1 उतारने का दावा
  • वीवा वी1 में 1.44 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले और कीपैड दिया गया है
  • वीवा वी1 सिंगल सिम 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है
मोबाइल स्टार्टअप वीवा ने भारतीय बाजार में सबसे सस्ता फोन Viva V1 उतारने का दावा किया है। बता दें कि VIVA V1 कंपनी का पहला फोन है और इसकी कीमत सिर्फ 349 रुपये है। भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं को कम कीमत में बेहतर तकनीक देने के वादे के साथ आया यह फोन फिलहाल ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज पर खरीदा जा सकता है। इतनी कम कीमत में जाहिर तौर पर कंपनी की नज़र भारत के उन ग्राहकों पर है, जिन्हें फोन सिर्फ कॉल/मैसेज जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए चाहिए।

वीवा वी1 में 1.44 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले और कीपैड दिया गया है। बताया गया है कि डिस्प्ले में इस्तेमाल की गई तकनीक के चलते दिन में किसी भी वक्त स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है। यूं तो बाजार में इस रेंज के कई और फोन भी उपलब्ध हैं, लेकिन वीवा वी1 को वाइब्रेटर, एफएम रेडियो, टॉर्च और 650 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की गई है। इसी के साथ ही अगर आप यह फोन खरीदते हैं तो विंटेज नोकिया के 'स्नेक गेम' की यादें भी ताज़ा करने मौका आपको इसमें मिलेगा।

प्राइस रेंज की बात करें तो वीवा वी1 के प्राइस सेगमेंट में आपको कुछ अन्य फोन भी मिल जाएंगे। रॉकटेल आर1280 (कीमत 399 रुपये), स्मार्टवन एस2 (कीमत 609 रुपये), इंटेक्स ईको बीट्स (कीमत 690 रुपये) और जियो फीचर फोन (कीमत 1,740 रुपये)  जैसे फोन वीवा वी1 का मुकाबला करने के लिए पहले से बाजार में मौजूद हैं।  

कुल मिलाकर वीवा वी1 ने 349 रुपये में तमाम ऐसे फीचर देने की कोशिश की है, जो यूजर को पसंद आ सकते हैं। जहां तक बुनियादी फीचर की बात है, वीवा वी1 सिंगल सिम 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। एसएमएस, फोनबुक, कैल्कुलेटर, कैलेंडर जैसे तमाम विकल्प आपको इसमें मिल जाएंगे। कंपनी का कहना है कि वीवा वी1 भारत में निर्मित एक देशी कंपनी का प्रोडक्ट है। यह फोन ब्लू और ऑरेंज रंग में उपलब्ध है। वीवा वी1 खरीदने के साथ ही आपको 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। साथ ही आपको बता दें कि कंपनी अब 1.44 इंच के डिस्प्ले में इस तरह के और मोबाइल फोन उतारने पर भी विचार कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Viva, Viva V1 Launched, Viva V1 Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  2. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  3. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  3. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  4. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  6. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  7. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  9. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  10. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.