URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू

URBN ने भारत में One Series लॉन्च की है। इसमें 70W तक आउटपुट वाला पावर बैंक, Magnetic Wireless Charger, 67W GaN चार्जर और 240W USB-C केबल शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 नवंबर 2026 12:37 IST
ख़ास बातें
  • URBN One Series में छह नए चार्जिंग प्रोडक्ट्स लॉन्च हुए
  • 20,000mAh पावर बैंक 70W तक आउटपुट सपोर्ट करता है
  • नई सीरीज की कीमत ₹999 से शुरू होती है

मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट वाले Aero MagTag पावर बैंक की शुरुआती कीमत ₹1,999 है

चार्जिंग एक्सेसरीज ब्रांड URBN ने भारत में अपनी नई URBN One Series लॉन्च की है। इस सीरीज में पावर बैंक, मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक, GaN वॉल चार्जर और USB-C केबल शामिल हैं। इसमें 70W तक आउटपुट देने वाले पावर बैंक और 20,000mAh तक की बैटरी वाले मॉडल मिलते हैं। इसके अलावा, मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक, 67W GaN चार्जर और 240W USB-C केबल भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।

इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल URBN Ultra Volt 70W 20000mAh Power Bank है। इसकी कीमत ₹3,499 है। इसमें दो USB-C आउटपुट के साथ 70W तक फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें डिटैचेबल USB-C केबल, LED बैटरी डिस्प्ले और PD, PPS व QC सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसे 40W चार्जर से 2.7 घंटे से कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है।

Advertisement

वहीं, URBN Mini Volt 35W 10000mAh Power Bank की कीमत ₹2,199 है। इसका वजन 180 ग्राम है और इसमें 35W आउटपुट, दो USB-C पोर्ट, डिटैचेबल केबल और LED डिस्प्ले मिलता है।

मैग्नेटिक चार्जिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने दो Aero MagTag पावर बैंक पेश किए हैं। 10,000mAh मॉडल की कीमत ₹2,499 और 5,000mAh मॉडल की कीमत ₹1,999 है। दोनों में 15W तक वायरलेस और 20W तक वायर्ड चार्जिंग मिलती है। इनमें बिल्ट-इन किकस्टैंड, LED डिस्प्ले, डुअल USB-C पोर्ट और पास-थ्रू चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

URBN One Series में 3-Port 67W GaN Pro वॉल एडेप्टर भी शामिल है, जिसकी कीमत ₹2,499 है। इसमें दो USB-C और एक USB-A पोर्ट मिलता है। यह PD, QC और Samsung Super Fast Charging 2.0 सपोर्ट करता है। इसमें 12-लेयर प्रोटेक्शन सिस्टम और फायर-रेसिस्टेंट हाउसिंग भी दी गई है।

Advertisement

इसके अलावा, MagCord 240W Magnetic Nylon Braided USB-C to USB-C Cable की कीमत ₹999 है। इसकी लंबाई 1.5 मीटर है और यह 240W तक चार्जिंग के साथ 480Mbps डेटा ट्रांसफर सपोर्ट करती है।

URBN One Series को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales से खरीदा जा सकता है। इसके कुछ प्रोडक्ट्स Swiggy Instamart और Zepto पर भी उपलब्ध होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  2. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  3. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  4. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  5. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  6. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  7. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  8. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  9. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  10. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.