iPhone 14 से लेकर Redmi 11 Prime 5G जैसे 5 स्मार्टफोन अगले महीने होंगे लॉन्च!

Redmi 11 Prime 5G भारत में 6 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Poco M5 सीरीज का लॉन्च 5 सितंबर के लिए निर्धारित किया गया है।
  • Huawei Mate 50 सीरीज चीन में 6 सितंबर को लॉन्च होने जा रही है।
  • Sony Xperia 5 IV 1 सितंबर को होगा लॉन्च।

Redmi 11 Prime 5G फोन MediaTek Dimensity 700 SoC से लैस होगा।

स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में 2022 काफी पॉपुलर साबित हो रहा है। अगले महीने यानि सितंबर में भी कुछ ऐसे फोन लॉन्च होने जा रहा हैं जिसके लिए ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सितंबर महीना स्मार्टफोन लॉन्च के लिए इसलिए भी खास बन जाता है क्योंकि भारत में त्यौहारी सीजन शुरू हो रहा है। ऐेसे में लोग नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए नए-नए लॉन्च का इंतजार करते हैं। हम आपको सितंबर में लॉन्च होने जा रहे पॉपुलर फोन्स के बारे में बता रहे हैं। 

iPhone 14 Series
Apple की ओर से इस सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। iPhone 13 Series के पॉपुलर होने के बाद लोगों को इंतजार है कि iPhone 14 Series में कंपनी क्या कुछ नया और खास देने वाली है। iPhone 14 सीरीज का लॉन्च 7 सितंबर के लिए निर्धारित है। सीरीज के अंतर्गत कंपनी iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि केवल Pro और Pro Max में ही ज्यादातर सुधार देखने को मिल सकते हैं। अबकी बार कंपनी A16 Bionic से सीरीज को लैस कर सकती है और बेहतर अल्ट्रावाइड कैमरा भी आने की उम्मीद है। सीरीज में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।  

Sony Xperia 5 IV
Sony लम्बे समय के बाद अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Sony Xperia 5 IV लेकर आ रही है। इसका लॉन्च 1 सितंबर को IFA 2022 में निर्धारित है। फोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि फोन में 6 इंच डिस्प्ले होगा, 3.5mm हेडफोन जैक होगा, यूएसबी टाइप सी पोर्ट होगा और साथ ही एनएफसी सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

Poco M5 Series
Poco की ओर से Poco M5 सीरीज का लॉन्च 5 सितंबर के लिए निर्धारित किया गया है। इसमें दो मॉडल्स का लॉन्च संभावित है जिनमें  Poco M5 और Poco M5s को लॉन्च किया जा सकता है। Poco M5s के लिए कहा जा रहा है कि यह Redmi Note 10S का ही रिब्रांडेड वर्जन होगा। जबकि Poco M5 एक नया हैंडसेट होगा जिसमें MediaTek Helio G99 SoC देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

Redmi 11 Prime 5G
Redmi 11 Prime 5G भारत में 6 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह Redmi Note 11E का रिब्रांडेड वर्जन होगा। फोन में 6.58 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 700 SoC से लैस होगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा देखने को मिल सकता है। यह 5000एमएएच बैटरी के साथ आएगा जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है। 
Advertisement

Huawei Mate 50 
Huawei Mate 50 सीरीज चीन में 6 सितंबर को लॉन्च होने जा रही है। सीरीज में कुल चार फोन रिलीज किए जा सकते हैं जिनमें Mate 50, Mate 50 Pro, Porsche Design Mate 50 RS और Mate 50e का नाम शामिल है। 
Advertisement

Mate 50, Mate 50 Pro, Porsche Design Mate 50 RS के लिए कहा गया है कि इनमें Qualcomm Snapdragon 888 SoC होगा। जबकि Mate 50e में Qualcomm Snapdragon 778G चिप देखने को मिल सकती है। चारों ही मॉडल्स 4G कनेक्टिविटी के साथ आने वाले हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.