Ulefone का ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन Note 15 लॉन्‍च, इसमें है 8MP कैमरा, 4000mAh बैटरी, जानें प्राइस

Ulefone Note 15 : फोन को 2GB रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 जून 2023 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Note 15 एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है
  • इस स्‍मार्टफोन में 6.22 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है
  • यह फोन एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) पर चलता है

Ulefone की वेबसाइट पर फोन की कीमत 89.99 डॉलर (लगभग 7,375 रुपये) दी गई है।

Photo Credit: ulefone.com

चीनी ब्रैंड Ulefone (यूलेफोन) ने Ulefone Note 15 के नाम से अपना नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। यह कंपनी जानी जाती है मजबूत और टिकाऊ फोन बनाने के लिए। Ulefone Note 15 को भी मजबूत बनाया गया है साथ ही यह स्‍टाइलिश भी नजर आता है। फोन में अल्‍ट्रा स्लिम बॉडी दी गई है। डिस्‍प्‍ले में वॉटर ड्रॉप नॉच है। बैक साइड में एक गोलाकार मॉड्यूल में कैमरों को फ‍िट किया गया है। जो फीचर्स इस फोन में दिए गए हैं, वो Ulefone Note 15 को एक एंट्री लेवल डिवाइस के रूप में पेश करते हैं। 

Ulefone Note 15 को ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। इसे 2GB रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। Ulefone की वेबसाइट पर फोन की कीमत 89.99 डॉलर (लगभग 7,375 रुपये) दी गई है। 
Advertisement

Ulefone Note 15 स्‍मार्टफोन में 6.22 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में वॉटरड्रॉप स्क्रीन है, जिसमें 720x 1520 पिक्सल के साथ HD+ रेजॉलूशन उभरता है। फ‍िल्‍म का डिजाइन प्रभावित करने वाला है। अमूमन एंट्री लेवल डिवाइस को तैयार करते समय कंपनियां डिजाइन पर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं देतीं। Ulefone इस सिलसिले को तोड़ती है। ऐसा लगता है कि उसने फोन को डिजाइन को काफी प्रमुखता दी है। 

बैकसाइड में दिया गया गोलाकार मॉड्यूल इसकी तस्‍दीक करता है। मॉड्यूल के अंदर 8 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा फ‍िट किया गया है। बाकी कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर जानकारी नहीं है। इस फोन में 2जीबी रैम दी गई है, जिसे क्‍वॉडकोर प्रोसेसर से ताकत मिलती है। रैम को वर्चुअल मेमरी की मदद से 5जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के 32 जीबी स्‍टाेरेज को भी 64 जीबी तक खींचा जा सकता है। 
Advertisement

यूलोफोन नोट 15 में 4000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह पूरे दिन साथ निभाती है। यह फोन एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) पर चलता है और उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है, जो फीचर फोन से स्‍मार्टफोन में स्विच करना चाहते हैं। हालांकि यह फोन भारतीय मार्केट में उपलब्‍ध नहीं है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.