iPhone की इस सेटिंग ने किया चोरों का काम आसान! अपना Apple ID अकाउंट गंवा सकते हैं आप, जानें पूरा मामला

iPhone : ‘रिकवरी की’ के बिना आईफोन यूजर्स अपने ऐपल अकाउंट को वापस एक्‍सेस नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • सार्वजन‍िक जगहों पर पासकोड की जासूसी कर रहे चोर
  • रिकवरी की फीचर को रीसैट कर सकते हैं चोर
  • यूजर्स हो सकते हैं ऐपल आईडी अकाउंट से लॉक

iPhone : लोगों का डेटा चुराया जा सकता है। उनके ऐपल पे से पैसों की हेराफेरी भी हो सकती है।

आईफोन (iphone) बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) को ऐसे फीचर्स देने के लिए जाना जाता है, जो मुश्किल वक्‍त में यूजर्स की मदद कर सकें। लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐपल का एक जरूरी फीचर, यूजर्स की मुसीबत बढ़ा भी सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल के ‘रिकवरी की' (Recovery key) सिक्‍योरिटी ऑप्‍शन का इस्‍तेमाल करके चोर, ऐपल यूजर्स को उनके ऐपल आईडी अकाउंट से परमानेंट लॉक कर सकते हैं। 

इस मामले पर पहली रिपोर्ट इस साल फरवरी में सामने आई थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया था कि चोरों की नजर आईफोन यूजर्स के पासकोड पर है। पब्लिक प्‍लेस में पासकोड की जासूसी करके आईफोन चोरी करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई पीड़ि‍तों का कहना था कि पब्‍ल‍िक प्‍लेस में उनके आईफोन चोरी हो गए। रिपोर्ट में बताया गया था कि आईफोन का पासकोड पता होने पर चोर, ऐपल यूजर्स की ऐपल आईडी का पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। फाइंड माई आईफोन फीचर को भी टर्न ऑफ किया जा सकता है।  
Advertisement

अब वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया है कि पब्लिक प्‍लेस में पासकोड की जासूसी और फोन चोरी करने के बाद चोर एक और काम कर सकते हैं। वो आईफोन के ‘रिकवरी की' सिक्‍योरिटी ऑप्‍शन को रीसैट कर सकते हैं। ऐसा करके लोगों को उनकी ऐपल आईडी एक्‍सेस करने से पूरी तरह रोका जा सकता है। 

ध्‍यान देने वाली बात है कि ‘रिकवरी की' के बिना आईफोन यूजर्स अपने ऐपल अकाउंट को वापस एक्‍सेस नहीं कर सकते। यूजर का पासकोड और ऐपल आईडी पासवर्ड चोरों के हाथ लगने से एक और खतरा है। लोगों का डेटा चुराया जा सकता है। उनके ऐपल पे से पैसों की हेराफेरी भी हो सकती है। ऐपल की वेबसाइट में कहा गया है कि आईफोन और रिकवरी की के खो जाने पर यूजर को उनके अकाउंट से परमानेंट लॉक किया जा सकता है। 
 

ऐसे रह सकते हैं सेफ

  • यूजर्स को यह सुनिश्चि‍त करना है कि उनके पासकोड का पता किसी को ना चले। 
  • सार्वजन‍िक जगहों पर फेस आईडी या टच आईडी का इस्‍तेमाल ज्‍यादा करना चाहिए। 
  • अगर पासकोड डालना जरूरी है, तो डिस्‍प्‍ले पर अपना दूसरा हाथ रखकर बेहद सावधानी से पासकोड डालें, ताकि उसपर किसी की नजर ना पड़े। 
  • चार डिजिट के पासकोड की जगह अल्फान्यूमेरिक पासकोड पर स्विच किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IPhone, Recovery key, thieves, Apple ID account, iphone passcode
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.