2016 में इन स्मार्टफोन ने बटोरीं सबसे ज़्यादा सुर्खियां

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2016 11:17 IST
ख़ास बातें
  • इस साल भी कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने ढेरों हैंडसेट लॉन्च किए
  • चाहे अच्छी हो या गलत, कई स्मार्टफोन ने जमकर सुर्खियां बटोरी
  • सैमसंग के लिए यह साल कभी खुशी कभी गम जैसा रहा
साल 2016 खत्म होने वाला है। हर साल की भांति इस साल भी कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने ढेरों हैंडसेट लॉन्च किए। इनमें से कइयों को ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया तो कइयों के लिए धंधा बिल्कुल मंदा रहा। लेकिन इसमें कोई दोमत नहीं कि चाहे अच्छी हो या गलत, कई स्मार्टफोन ने जमकर सुर्खियां बटोरी। आइए आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं जो 2016 में सबसे ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा रहे।  

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज
सैमसंग के साल की शुरुआत बेहतरीन थी। और वजह...गैलेक्सी एस7 एज। इस फोन ने कंपनी की किस्मत ही बदल डाली। उस वक्त पर इसे कइयों ने अब तक का सबसे बेहतरीन एंड्रॉयड फोन करार दिया था। एस7 एज ने हर डिपार्टमेंट में ग्राहकों को लुभाया। चाहे कैमरे की बात हो, या परफॉर्मेंस की। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज के ब्लू कोरल और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 50,990 रुपये में भारत में उपलब्ध कराया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी नोट7
Advertisement
साल की शुरुआत बेहतरीन होने के बाद सैमसंग के लिए स्थिति अचानक बिगड़ गई। और इस बार वजह थी... सैमसंग गैलेक्सी नोट7। फोन जब लॉन्च हुआ तो इसे खूब सराहना मिली। लेकिन अचानक ही चार्जिंग के दौरान फोन ब्लास्ट होने की खबरें आने लगीं। और धीरे-धीरे इसने संक्रामक रोग का रूप ले लिया। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि कंपनी ने आखिर में इस फोन को बनाना ही बंद कर दिया। और जो फोन बिक चुके थे उन्हें वापस मंगा लिया।  

ऐप्पल आईफोन 7 प्लस
स्मार्टफोन की बात हो तो ऐप्पल का नाम लेना तो बनता ही है। इस साल भी ऐप्पल ने दो नए आईफोन पेश किए। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां महंगे आईफोन 7 प्लस ने बटोरी। इसकी कई वजहें थीं- दो रियर कैमरे, वाटरप्रूफ बॉडी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक की छुट्टी और नए कलर वेरिएंट। हालांकि, पुराने और नए वाले आईफोन के डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया।
Advertisement

गूगल पिक्सल
साल 2016 को स्मार्टफोन मार्केट में गूगल ब्रांड की एंट्री के तौर पर भी याद किया जाएगा। और गूगल की नज़र फ्लैगशिप मार्केट पर है। सच कहें तो आईफोन की लोकप्रियता में सेंध लगाने पर। ऐसा नहीं है कि गूगल इससे पहले स्मार्टफोन के बिजनेस से नहीं जुड़ी थी, नेक्सस तो याद ही होगा। लेकिन इस बार गूगल ब्रांड के स्मार्टफोन मार्केट में उतारे गए- पिक्सल और पिक्सल एक्सएल। दावा किया गया कि इन स्मार्टफोन में अब तक का सबसे बेहतरीन कैमरा है। और खास पिक्सल फोन के लिए गूगल असिस्टेंट को सार्वजनिक किया गया।
Advertisement

वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी
वनप्लस के ज़रिए स्मार्टफोन मार्केट में शानदार एंट्री मारने के बाद कंपनी ने वनप्ल्स 2 से खासा निराश किया। लेकिन वनप्लस 3 से स्थिति बिल्कुल बदल गई। इसकी जबरदस्त तारीफ हुई। कई लोगों ने इसे अब तक का सबसे बेहतरीन एंड्रॉयड फोन भी करार दिया। सच कहें कि इस साल वनप्लस 3 अपनी लीग का सबसे ज़्यादा तारीफ पाने वाला स्मार्टफोन है। लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन से लैस होने के बाद भी कंपनी ने इसकी कीमत तो बहुत ज़्यादा नहीं रखी। जिस वजह से इसे मार्केट भी मिला। लेकिन करीब 6 महीने के अंदर वनप्लस 3 का अपग्रेड वेरिएंट वनप्लस 3टी पेश कर दिया गया।  यूज़र जो 30,000 रुपये के फोन को खरीदने को लेकर असमंजस में थे, अब उनके पास एक अच्छे फोन का ज़्यादा बेहतर वर्ज़न का विकल्प आ गया। अगर आपने वनप्लस 3 खरीद लिया है तो बुरा लगना भी तय है। वनप्लस 3टी में ज़्यादा बेहतर स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट (वनप्लस 3 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर),ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और बड़ी 3400 एमएएच की बैटरी है। ज़्यादातर यूज़र को परफॉर्मेंस में बहुत फ़र्क नहीं नज़र आएगा।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 3
शाओमी रेडमी नोट 3 भारत में निश्चित तौर पर एक बेहद सफल स्मार्टफोन साबित हुआ है। शाओमी अब तक भारत में रेडमी नोट 3 की 23 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। ये आंकड़े सितंबर महीने के आखिर का है। बजट रेंज के इस फोन में वाकई में पूरे सेगमेंट को फिर से परिभाषित कर दिया। इसमें कोई अनोखा फ़ीचर नहीं था। बल्कि कंपनी ने कम दाम में इतना कुछ दे दिया कि भारत जैसे मार्केट में इसने बिक्री के सारे आंकड़े तोड़ दिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphone, Mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.