4000 एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 7,000 रुपये से कम

नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपने बजट पहले से तय किया हुआ है? हमने आपके लिए 10,000 रुपये से कम कीमत वाले बेहतरीन सेल्फी फोन की एक लिस्ट बनाई थी। स्मार्टफोन की बात करें तो सबसे पहले फिक्र होती है बैटरी को लेकर।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2017 13:04 IST
नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपने बजट पहले से तय किया हुआ है? हमने आपके लिए 10,000 रुपये से कम कीमत वाले बेहतरीन सेल्फी फोन की एक लिस्ट बनाई थी। स्मार्टफोन की बात करें तो सबसे पहले फिक्र होती है बैटरी को लेकर। अधिकतर लोग ऐसा फोन चाहते हैं जिसे बार-बार चार्जिंग में ना लगाना पड़े और कम से कम एक पूरे दिन तक सिंगल चार्ज करने पर फोन चलता रहे। हमने आपके लिए 7,000 रुपये से कम में आने वाले कुछ फोन चुने हैं जिनमें 4000 बड़ी  बैटरी दी गई है। अगर आपका बजट कम है, तो 7,000 रुपये कम वाले ये सबसे बेहतर फोन आपकी मदद करेंगे।

हमने इस लिस्ट में एक साल से पुराने फोन को शामिल नहीं किया है। इसके अलावा हमने उन फोन की जानकारी भी दी है जिनका हमने विस्तृत रिव्यू नहीं किया है। जानें 7,000 रुपये से कम में आने वाले बेहतरीन बैटरी लाइफ फोन के बारे में।
Advertisement

1. इंटेक्स एलीट ई7
7,999 रुपये में लॉन्च हुआ इंटेक्स एलीट ई7 कैमरा डिपार्टमेंट में निराश करता है, लेकिन इसमें एक बड़ी बैटरी है। फोन में 4020 एमएएच बैटरी है। बता दें कि हमारे रिव्यू में फोन की बैटरी लाइफ़ अच्छी रही। यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड वर्ज़न पर चलता है।
Advertisement

फोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है और एंड्रॉयड 7.0 पर चलता है। इसमें 5.2 इंच डिस्प्ले है जो एचडी-रेडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है और इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है और इसमें एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
 

2. माइक्रोमैक्स इवोक पावर
Advertisement
अप्रैल में रिलीज़ हुआ माइक्रोमैक्स इवोक पावर की कीमत 6,999 रुपये है। और कीमत के लिहाज़ से हमने इसे अपने रिव्यू के दौरान एक अच्छा फोन पाया। वहीं फोन के कैमरे ने निराश किया। लेकिन अच्छी बैटरी लाइफ और एक शानदार डिज़ाइन इसे एक बेहतर फोन बनाते हैं।

फोन में 5 इंच एचडी-रेड डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन, बड़ी 4000 एमएएच बैटरी है। इस फोन में 2 जीबी रैम और एक 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 16 जीबी स्टोरेज है। 8,000 रुपये से कम कीमत वाले सबसे बेहतर वाले फोन में यह एक शानदार चुनाव है।
Advertisement

3. कार्बन ऑरा पावर 4जी प्लस
Advertisement
कार्बन के इस हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी है। दावा किया गया है कि यह 400 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 16 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। कार्बन ऑरा पावर 4जी प्लस में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
 

कार्बन के इस हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए भी 5 मेगापिक्सल सेंसर है। फोन की कीमत 5,790 रुपये है।

4. इंटेक्स एक्वा लांयस 3
इंटेक्स एक्वा लांस की कीमत 6,499 रुपये है। हैंडसेट में 4000 एमएएच बैटरी है। एक्वा लायंस 3 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है।
 

इंटेक्स एक्वा लायंस 3 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर  2.5डी कर्व्ड ड्रैगनट्रेल ग्लास है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

5. मोटो सी प्लस
बजट स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4000 एमएएच की बैटरी है। मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम 2 जीबी है।

मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा।

इसके अलावा माइक्रोमैक्स वीडियो 4, इंटेक्स एक्वा पावर एम, स्वाइप एलीट पावर भी हैं जिसके बारे में आप विचार कर सकते हैं। हालांकि, हमने इन्हें मुख्य लिस्ट में शामिल नहीं किया है।

ये वो स्मार्टफोन हैं जिनके बारे में हमें लगता है कि बाज़ार में 7,000 रुपये से कम में सबसे बेहतर हैं। अगर हम इस लिस्ट में कोई फोन शामिल करने से चूक गए हैं तो नीचे कमेंट के जरिए हमें और दूसरे पाठकों को बताएं। और अगर आपने इनमें से कोई फोन इस्तेमाल किया है तो हमारे साथ साझा करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphone, Battery life smartphone, Android smartphone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.