Tecno Spark Go Plus में है 4,000 एमएएच बैटरी, कीमत 6,300 रुपये से कम

Tecno Spark Go Plus की कीमत 6,299 रुपये है। इसका एक मात्र वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 जनवरी 2020 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark Go Plus में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का एआई कैमरा है
  • 6.52 इंच का एचडी+ स्क्रीन है Tecno Spark Go Plus में
  • टेक्नो स्पार्क गो प्लस की बिक्री होगी रिटेल स्टोर्स में

Tecno Spark Go Plus एंड्रॉयड पाई गो एडिशन पर चलता है

Tecno ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारतीय मार्केट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Spark Go Plus लॉन्च कर दिया है। टेक्नो स्पार्क गो प्लस में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, वाटरड्रॉप नॉच, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 8 मेगापिक्सल के सेल्फी व रियर कैमरा है। फोन की कीमत 7,000 रुपये से कम है। इसकी सेल ऑफलाइन स्टोर्स में होगी। प्रतीत होता है कि टेक्नो ब्रांड का लेटेस्ट हैंडसेट बीते साल लॉन्च किए गए Tecno Spark Go फोन का प्रीमियम वेरिएंट है। याद रहे कि टेक्नो स्पार्क गो की बैटरी 3,000 एमएएच की है जबकि प्लस वेरिएंट को 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

Tecno Spark Go Plus price in India, availability, launch offers

टेक्नो स्पार्क गो प्लस की कीमत 6,299 रुपये है। इसका एक मात्र वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। फोन पर्पल और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। यह देशभर के 35,000 रिटेल स्टोर्स में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी इस फोन के साथ 799 रुपये का ब्लूटूथ ईयरपीस देगी। इसके अलावा एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी है और एक महीने की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है।
 

Tecno Spark Go Plus specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम टेक्नो स्पार्क गो प्लस एंड्रॉयड पाई (गो एडिशन) पर आधारित HIOS 5.5.2 सॉफ्टवेयर पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.5 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Tecno Spark Go Plus में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का एआई कैमरा है। यह डुअल फ्लैश के साथ आता है। बोकेह मोड और एआई ब्यूटी मोड जैसे फीचर फोन का हिस्सा हैं। फोन में आगे की तरफ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फ्रंट कैमरा फ्लैशलाइट ब्राइटनेस, पोर्ट्रेट मोड और एआई ब्यूटी मोड के साथ आता है।
Advertisement

टेक्नो स्पार्क गो प्लस की बैटरी 4,000 एमएएच की है। कंपनी का दावा है कि यह 6 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 110 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 343 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 166.7x75.8x8.4 मिलीमीटर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

(720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.