Tecno Spark Go 2020 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में फोन मॉडल नंबर 'TECNO-KE5’ और नाम 'Spark Go 2020’ के साथ दिखाया गया है। इसमें आगामी टेक्नो फोन के स्पेसिफिकेशन का अंदाज़ा भी मिलता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 अगस्त 2020 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark Go 2020 को Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया
  • बजट प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस हो सकता है स्मार्टफोन
  • लिस्टिंग में शामिल तस्वीर में दिखाई दिया फ्रंट डिज़ाइन

Tecno ने हाल ही में भारत में Tecno Spark 6 Air स्मार्टफोन लॉन्च किया था

Tecno Spark Go 2020 फोन कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस के साथ Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है। लिस्टिंग एक ज्ञात टिपस्टर द्वारा स्पॉट की गई है, जिसमें मॉडल नंबर 'TECNO-KE5' और नाम 'Spark Go 2020' का उल्लेख है। इसमें आगामी टेक्नो फोन के स्पेसिफिकेशन का अंदाज़ा भी मिलता है। लिस्टिंग में अघोषित फोन की एक तस्वीर भी दी गई है, जो इसके सामने का डिज़ाइन दिखाती है। फोन में नॉच देखने को मिलती है, जो इसके बजट या मिड-रेंज सेगमेंट में होने की ओर एक इशारा है। इसके अलावा लिस्टिंग से फोन में शामिल बजट मीडियाटेक प्रोसेसर की भी जानकारी शामिल है।
 

Tecno Spark Go 2020 specifications (expected)

Tecno Spark Go 2020 को Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है। इससे पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें 320 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ 720x1,600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। टेक्नो स्पार्क गो 2020 को क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए20 (MT6761D) चिपसेट पर काम करेगा। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में 2 जीबी रैम के साथ पावरवीआर जीई8300 जीपीयू मिलेगा।

लिस्टिंग में शामिल तस्वीर के अनुसार, Tecno Spark Go 2020 में साइड में स्लिम बेज़ल्स, लेकिन नीचे की ओर मोटी चिन होगी और सेल्फी कैमरा के लिए एक छोटा सा नॉच होगा। फोन के दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन प्रतीत होते हैं।

Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग को टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा देखा गया था, लेकिन Gadgets 360 इसे स्वतंत्र रूप से वेरिफाई करने असमर्थ था।
Advertisement

अब तक, कंपनी ने Tecno Spark Go 2020 के अस्तित्व पर कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में इन सब जानकारी को लीक मात्र समझना बेहतर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.