Tecno Spark 5 और Tecno Spark 5 Air स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें

Tecno Spark 5 और Tecno Spark 5 Air के प्रमुख स्पेसिफिकेशन एक-समान हैं। दोनों में सबसे बड़ा अंतर स्क्रीन साइज़ है। इसके अलावा एक अंतर रियर कैमरा सेटअप में भी है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 5 मई 2020 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 5 और Tecno Spark 5 Air में शामिल है 5,000 एमएएच बैटरी
  • दोनों स्मार्टफोन के स्क्रीन साइज़ और बैक कैमरा सेटअप में है अंतर
  • दोनों स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 2 जीबी रैम से हैं लैस

Tecno Spark 5 और Spark 5 Air स्मार्टफोन हैं 5,000 एमएएच बैटरी से लैस

Tecno Spark 5 और Tecno Spark 5 Air स्मार्टफोन लॉन्च हो गए है। Tecno Mobiles के दोनों फोन 2019 में लॉन्च किए गए स्पार्क 4 सीरीज़ के अपग्रेड हैं। टेक्नो स्पार्क 5 और स्पार्क 5 एयर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन एक-समान हैं, दोनों में सबसे बड़ा अंतर स्क्रीन साइज़ है। इसके अलावा, स्पार्क 5 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जबकि स्पार्क 5 एयर में बैक पर तीन कैमरे दिए गए हैं। दोनों फोन चार कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं और 2 जीबी रैम के साथ 5000 एमएएच बैटरी से लैस आते हैं।
 

Tecno Spark 5, Tecno Spark 5 Air: price

टेक्नो मोबाइल्स ने नए स्मार्टफोन घाना में लॉन्च किए हैं। Tecno Spark 5 की कीमत GHS 719 (लगभग 9,360 रुपये) है, जिसमें ग्राहकों को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता हैथ। Tecno Spark 5 Air की कीमत की जानकारी फिलहाल अज्ञात है।
Advertisement

दोनों फोन आइस जेडाइट, मिस्टी ग्रे, स्पार्क ऑरेंज और वेकेशन ब्लू रंग विकल्प में पेश किए गए हैं।

यह भी संभावना है कि फोन भारत में पेश किए जाएंगे, क्योंकि कंपनी ने पिछले साल देश में Tecno 4 Air और Tecno Go लॉन्च किए हैं। अन्य स्पार्क श्रृंखला के स्मार्टफोन भी Tecno Mobiles India की वेबसाइट पर सूचीबद्ध हैं। हालांकि टेक्नो मोबाइल्स ने इसपर फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Advertisement
 

Tecno Spark 5: Specifications

टेक्नो स्पार्क 5 एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 6.1 पर चलाता है और इसमें 6.6-इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर का नाम स्पष्ट नहीं है। फोन 2 जीबी रैम के साथ आता है। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है और फोन फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।

Tecno Spark 5 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, क्लोजअप शॉट्स और बोकेह इफेक्ट के लिए दो 2-मेगापिक्सल के कैमरे और चौथा AI कैमरा शामिल है। फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Tecno Spark 5 में 5000mAh की बैटरी है जिसमें कोई फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। फोन 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और यह स्पष्ट नहीं है कि इसका विस्तार किया जा सकता है या नहीं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5 मिलिमीटर ऑडियो जैक, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं। फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर भी मौजूद है। टेक्नो स्पार्क 5 का डायमेंशन 164.7x76.3x8.75 मिलिमीटर है।
 

Tecno Spark 5 Air: Specifications

टेक्नो स्पार्क 5 एयर एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर आधारित HiOS 6 पर चलाता है और इसमें 7-इंच एचडी+ (720×1,640 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर का नाम स्पष्ट नहीं है। फोन 2 जीबी रैम के साथ आता है। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है और फोन फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

Tecno Spark 5 Air के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। दूसरे कैमरे की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है और तीसरा AI कैमरा है। फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Tecno Spark 5 Air में 5000mAh की बैटरी है जिसमें कोई फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। फोन 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और यह स्पष्ट नहीं है कि इसका विस्तार किया जा सकता है या नहीं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5 मिलिमीटर ऑडियो जैक, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं। फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर भी मौजूद है। टेक्नो स्पार्क 5 का डायमेंशन 174.64x79.27x9.05 मिलिमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + AI

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.