Tecno Pop X 5G vs Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G: 20K में कौन सा फोन है बेस्ट

Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Pop X 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Vivo T5x 5G और Realme 14T 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 09:20 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop X 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर है।
  • Vivo T5x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर है।
  • Realme 14T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Tecno Pop X 5G vs Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G

Photo Credit: Tecno/Vivo/Realme

Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Pop X 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Vivo T5x 5G और Realme 14T 5G से हो रही है। Tecno Pop X 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर है। वहीं Vivo T5x 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। जबकि Realme 14T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Tecno Pop X 5G, Vivo T5x 5G और Realme 14T 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Pop X 5G vs Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G

कीमत
Tecno Pop X 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। जबकि Realme 14T 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Tecno Pop X 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस है। वहीं Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme 14T 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Tecno Pop X 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर है। वहीं Vivo T5x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। जबकि Realme 14T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Tecno Pop X 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। Vivo T5x 5G में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। जबकि Realme 14T 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है। 

Advertisement

बैटरी बैकअप
Tecno Pop X 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T5x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme 14T 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Tecno Pop X 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme 14T 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का ओमनीविजन प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसमें वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन
Tecno Pop X 5G की लंबाई 167.9 मिमी, चौड़ाई 79.3 मिमी, मोटाई 8.18 मिमी और वजन 210 ग्राम है। वहीं Vivo T5x 5G की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है। जबकि Realme 14T 5G की लंबाई 163.15, चौड़ाई 75.65, मोटाई 7.97 मिमी और वजन 196 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.