6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ

दिवाली के मौके पर भारत में Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded 2026 चल रही है, जिसमें Tecno Pop X 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2026 09:42 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop X 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pop X 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Tecno Pop X 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर है।

Tecno Pop X 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Tecno

दिवाली के मौके पर भारत में Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded 2026 चल रही है। सेल में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल है। Tecno का किफायती स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 15,000 से कम बजट में उपलब्ध होने वाले इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tecno Pop X 5G Price & Offers

Tecno Pop X 5G (6GB/128GB) अमेजन पर ₹15,499 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,249 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है।

Advertisement

Tecno Pop X 5G Features & Specifications

Tecno Pop X 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pop X 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की लंबाई 167.9 मिमी, चौड़ाई 79.3 मिमी, मोटाई 8.18 मिमी और वजन 210 ग्राम है। इस फोन की बॉडी मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810H सर्टिफाइड है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 PRO रेटिंग आती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  7. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  8. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  10. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.