TECNO POP 9 5G फोन भारत में 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 24 सितंबर को होगा लॉन्च

फोन में 4 जीबी रैम दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 सितंबर 2024 12:08 IST
ख़ास बातें
  • फोन की रैम को 4 जीबी तक वर्चुअली एक्सपेंड भी किया जा सकता है।
  • स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB का ऑप्शन दिया गया है।
  • फोन में 48 MP Sony IMX582 सेंसर होगा।

फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

Tecno का नया स्मार्टफोन POP 9 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन एक अफॉर्डेबल 5G डिवाइस होगा जो कि लो-बजट में कंपीटिशन बढ़ा सकता है। कंपनी ने Amazon पर इसे टीज कर दिया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है। इसमें 48 MP Sony IMX582 प्राइमरी सेंसर के रूप में दिया गया है। इसी के साथ बड़ी बैटरी इसमें देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं सभी डिटेल। 

Tecno POP 9 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन का प्राइस भी कंपनी ने एक तरह से बताने की कोशिश की है जो कि 10 हजार रुपये से कम ही होने वाला है। Amazon के टीजर में फोन की कीमत ₹_,499 टीज की गई है। यानी कि फोन 10 हजार से कम में लॉन्च होगा। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने टीज किए हैं। 
Advertisement

कंपनी का कहना है कि Tecno POP 9 5G इस सेग्मेंट में पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 48 MP Sony IMX582 सेंसर होगा। फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोन की रैम को 4 जीबी तक वर्चुअली एक्सपेंड भी किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB का ऑप्शन दिया गया है। 

फोन में 120Hz HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन में IP54 रेटिंग भी है जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए दी गई है। इसके अलावा फोन में साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर हैं, और Dolby Atmos का सपोर्ट है। फोन में पहली बार इस सेग्मेंट में NFC फीचर देखने को मिलेगा। इस फोन के लगभग सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। अमेजन पर जल्द ही इसके बारे में अन्य स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.