मात्र 6,799 रुपये में Tecno Pop 7 Pro लॉन्च, 12MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत इन फीचर्स से लैस

कीमत की बात की जाए तो Tecno Pop 7 Pro के 4GB +64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6799 रुपये, वहीं 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 फरवरी 2023 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Mobile ने मार्केट में Tecno Pop 7 Pro को लॉन्च कर दिया है।
  • Tecno Pop 7 Pro में 6.56 इंच की HD+ Dot Notch IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pop 7 Pro के 4GB +64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6799 रुपये है।

Tecno Pop 7 Pro 6.56 इंच की HD+ Dot Notch IPS डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Mobile ने मार्केट में Tecno Pop 7 Pro को लॉन्च कर दिया है। 7 हजार रुपये के बजट में आने वाले इस स्मार्टफोन में काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। टेक्नो के इस फोन में 6GB RAM और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन Endless Black और Uyuni Blue में उपलब्ध है। यहां हम आपको Tecno Pop 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Tecno Pop 7 Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Tecno Pop 7 Pro के 4GB +64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6799 रुपये, वहीं 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 22 फरवरी से उपलब्ध होगा।
 

Tecno Pop 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Pop 7 Pro में 6.56 इंच की HD+ Dot Notch IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612X720 पिक्सल, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 20:9 स्क्रीन ऑस्पेक्ट रेशियो और 120Hz टच सैंपलिंग रेट है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.86mm, चौड़ाई 75.51mm और मोटाई 8.9mm है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में ƒ/2.0 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में ƒ/1.85 अपर्चर केसाथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपेरटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OS HiOS 11.0 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Helio A22 2.0 GHz क्वाड कोर पर काम करता है। सेंसर के लिए इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट, प्रोक्सिमिटी सेंसर और ई-कंपास सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G कनेक्टिविटी, 3G WCDMA, वाई फाई और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Endless Black और Uyuni Blue में उपलब्ध है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.