Tecno Phantom Ultimate 2 ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट फोन IFA 2024 में पेश

Tecno ने बर्लिन में IFA टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस में अपना खुद का दमदार ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट फोन Tecno Phantom Ultimate 2 पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Tecno ने बर्लिन में IFA में Tecno Phantom Ultimate 2 पेश किया है।
  • Tecno Phantom Ultimate 2 की डिस्प्ले 6.55 इंच से 7.11 इंच तक हो सकती है।
  • Tecno Phantom Ultimate 2 की मोटाई सिर्फ 11 मिमी है।

Tecno Phantom Ultimate 2 में 6.55 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Huawei दुनिया का पहला ट्राई-फोल्डेबल स्मार्टफोन सितंबर में चीनी बाजार में लॉन्च करेगा। Tecno ने बर्लिन में IFA टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस में अपना खुद का दमदार ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट फोन Tecno Phantom Ultimate 2 पेश किया है। ब्रांड Phantom V Fold 2 और V Flip 2 फोल्डेबल फोन पेशन करने की तैयारी कर रहा है। आइए Tecno Phantom Ultimate 2 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Tecno Phantom Ultimate 2 Design, Features


आपको बता दें कि Tecno ने बीते साल IFA 2024 टेक एग्जीबिशन में पहली जनरेशन के Tecno Phantom Ultimate कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को रोलेबल स्क्रीन के साथ डिस्प्ले किया था। इसकी डिस्प्ले सिर्फ 1.3 सेकंड में 6.55 इंच से 7.11 इंच तक हो सकता है। ब्रांड अब एक नए कॉन्सेप्ट Phantom Ultimate 2 के साथ वापस आ गया है, जो एक ट्राई-फोल्डेबल डिजाइन का सपोर्ट करता है।

Phantom Ultimate 2 अपनी स्लिम प्रोफाइल के साथ अलग दिखता है, फोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 11 मिमी है, जो इसे Galaxy Z Fold 6 की तुलना में स्लिम बनाती है, जिसकी मोटाई 12.1 मिमी है। इसमें एक नया हिंज डिजाइन और एक अल्ट्रा-थिन बैटरी कवर है, जो सिर्फ 0.25 मिमी मोटा है, जो सुपर-कंफ्रेश्ड टाइटन एडवांस्ड फाइबर मैटेरियल से तैयार किया गया है।

फोल्ड होने पर फोन में 6.48 इंच का डिस्प्ले होती है, लेकिन यह 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ एक बड़े 10 इंच 3K OLED पैनल में बदल जाता है। फोन कई फोल्डिंग मोड का सपोर्ट करता है, जिसमें लैपटॉप जैसा कॉन्फिगरेशन, मीडिया व्यूइंग मोड और टेंट मोड शामिल है, जो रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे ड्यूल स्क्रीन टास्क के लिए बेस्ट है। ड्यूराबिलिटी के लिए टेस्टिंग की गई है जो कि 3 लाख फोल्ड तक झेल सकता है।
Advertisement

Tecno ने तीन वर्टिकल विंडो में मल्टीटास्किंग को बढ़ाने और कई फोल्डिंग मामलों के लिए एडेप्टेबल वॉलपेपर प्रदान करने के लिए Phantom Ultimate 2 के सॉफ्टवेयर को कस्टमाइज किया है। आखिर में फोटोग्राफी के लिए फोन रियर की ओर ट्रिपल कैमरा यूनिट से लैस है। जैसा कि आखिरी फोटो में देखा जा सकता है, ट्राई-फोल्डेबल फोन पूरी तरह से तब नजर देता है जब इसकी स्क्रीन पूरी तरह से एक्सपेंड हो जाती है। कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन एक प्रायोगिक डिवाइस है जो एडवांस डिजाइन या टेक्नोलॉजी को दिखाता है जो कि वर्तमान प्रोडक्ट में उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। इन फोन का इस्तेमाल अक्सर यह दिखाने के लिए किया जाता है कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन ये आमतौर पर कमर्शियल रिलीज के लिए नहीं होते हैं, जिससे यह संभावना नहीं है कि वे खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.