Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Tecno आज चुनिंदा ग्लोबल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon Slim लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जून 2026 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon Slim में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Camon Slim में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Tecno Camon Slim में मीडियाटेक हीलियो G200 अल्टीमेट प्रोसेसर मिलता है।

Tecno Camon Slim में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Tecno

Tecno आज चुनिंदा ग्लोबल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon Slim लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी हीलियो जी200 अल्टीमेट प्रोसेसर से लैस है। Camon Slim में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 5,600mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Tecno Camon Slim के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Camon Slim Price

Tecno ने अभी तक Tecno Camon Slim की कीमत और उपलब्धता के बारे में खुलासा नहीं किया है। यह स्मार्टफोन बरगंडी रेड, जंगल ग्रीन, न्यू मोंड्रियन, प्रिज्म ब्लैक और वैन गॉग ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Advertisement

Tecno Camon Slim Features & Specifications

Tecno Camon Slim में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1224×2720 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16.2 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन के लिए 3 एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा करती है। Camon Slim में मीडियाटेक हीलियो G200 अल्टीमेट प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज है। इसमें 12 लेयर वाला कूलिंग सिस्टम है, जिसमें 3,205 sq mm का स्टेनलेस स्टील वेपर चैंबर और कुल 13,828 sq mm का कूलिंग एरिया शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Camon Slim के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक फ्लिकर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कैमरा यूनिट में मल्टी-सीन लाइटिंग इफेक्ट्स के लिए 354 मिनी LED लगी हैं। ये लाइटें आने वाली कॉल, मैसेज या चार्जिंग स्टेटस के लिए इंडिकेटर का काम करेंगी। यूज़र्स इन्हें कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। इसमें डॉल्बी एटम्स सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर हैं। 

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम, रेडियो, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ओटीजी शामिल है। इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जियोमैग्नेटिक सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69+ और IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन MIL-STD-810 ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है। इस फोन में 5,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामल में इस फोन की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.7 मिमी, मोटाई 6.39 मिमी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.