3 बैक कैमरा और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ TCL X20 SE और TCL 20A 5G लॉन्च, जानें कीमत!

TCL X20 SE और TCL 20A 5G स्मार्टफोन को कथित तौर पर अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं और इनमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 नवंबर 2021 10:37 IST
ख़ास बातें
  • TCL X20 SE और TCL 20A 5G दोनों में मौजूद है 6.52 इंच डिस्प्ले
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है टीसीएल एक्स20 एसई
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है टीसीएल एक्स20ए 5जी
TCL X20 SE और TCL 20A 5G स्मार्टफोन को कथित तौर पर अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं और इनमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इनमें एंड्रॉयड का कस्टम-डिज़ाइन TCL UI मिलेगा। दोनों फोन में मौजूद अंतर की बात करें, तो टीसीएल एक्स20 एसई फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है, जबकि टीसीएल 20ए 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ आता है। टीसीएल 20ए 5जी में हाई-स्पीड 5जी कनेक्टिविटी मिलती है।
 

TCL X20 SE, TCL 20A 5G price

Gizmochina रिपोर्ट के अनुसार, TCL X20 SE की कीमत $120 (लगभग 12,000 रुपये) है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। कहा जा रहा है कि यह फोन फिलहाल खरीद के लिए Metro by T-Mobile के जरिए उपलब्ध है। हालांकि, TCL 20A 5G की कीमत व उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

TCL X20 SE specifications

टीसीएल एक्स20 एसई स्मार्टफोन Android 11 के साथ TCL UI पर काम करता है। इसमें 6.52 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है।

फोन में 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और भी बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। फोन में रियर-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000एमएएच की है, जिसके साथथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

TCL 20A 5G specifications


टीसीएल एक्स20 एसई की तरह टीसीएल एक्स20ए 5जी भी Android 11 के साथ TCL UI पर काम करता है। इसमें भी 6.52 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है।
Advertisement

फोन में 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और भी बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। फोन में रियर-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,500एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A6s Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
  3. VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
  4. 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
  2. Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
  3. पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
  4. VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
  5. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
  6. 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले के लिए हो सकता है स्पेशल एडहेसिव का इस्तेमाल
  8. 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
  9. Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
  10. Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.