Swipe ने लॉन्च किया 2,999 रुपये में नया 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें ख़ूबियां

स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने अपनी नियो सीरीज़ में नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्वाइप नियो पावर की कीमत 2,999 रुपये है। नियो पावर स्मार्टफोन सभी बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 अगस्त 2017 17:51 IST
ख़ास बातें
  • स्वाइप नियो पावर की कीमत 2,999 रुपये है
  • इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने अपनी नियो सीरीज़ में नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Swipe Neo Power की कीमत 2,999 रुपये है। नियो पावर स्मार्टफोन सभी बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

(नोकिया 6, सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स और लेनोवो के8 नोट जैसे कई स्मार्टफोन के वीडियो रिव्यू देखने के लिए गैजेट्स 360 के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।)

स्वाइप नियो पावर में एक 4 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 512 एमबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। नियो पावर एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, 2जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो पोर्ट और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट है।

नियो पावर में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। और कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे सस्ता किफ़ायती 4जी हैंडसेट है। यह फोन ब्लैक, ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्लैश के साथ सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।  कैमरे में एचडीआर और पैनोरमा जैसे मोड भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.