स्वाइप के वीआर सपोर्ट वाले फोन की कीमत है 4,500 रुपये से कम

स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने अपने दो नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। स्वाइप ने अपनी एलीट सीरीज़ का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एलीट वीआर और कनेक्ट सीरीज़ में कनेक्ट स्टार 2017 भारत में लॉन्च कर दिए हैं। स्वाइप एलीट वीआर स्मार्टफोन वीआर लेंस के साथ आता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 अगस्त 2017 17:52 IST
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने अपने दो नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। स्वाइप ने अपनी एलीट सीरीज़ का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एलीट वीआर और कनेक्ट सीरीज़ में कनेक्ट स्टार 2017 भारत में लॉन्च कर दिए हैं। स्वाइप एलीट वीआर स्मार्टफोन वीआर लेंस के साथ आता है।  स्वाइप एलीट वीआर और स्वाइप कनेक्ट स्टार 2017 दोनों डुअल सिम स्मार्टफोन है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं।

स्वाइप एलीट वीआर की कीमत व स्पेसिफिकेशन
स्वाइप एलीट वीआर की कीमत 4,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट शॉपक्लूज़ पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्वाइप एलीट वीआर स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रे, गोल्ड और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

स्वाइप एलीट वीआर में एक 5.5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक 6737 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।  स्वाइप एलीट वीआर एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 15.56x7.66 x0.93 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

स्वाइप कनेक्ट स्टार 2017
स्वाइप कनेक्ट स्टार 2017 की कीमत 3,333 रुपये है। यह स्मार्टफोन भी डुअल सिम के साथ 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। यह फोन ब्लैक, ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस डिवाइस में 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। कनेक्ट स्टार 2017 में इंडस ओएस है जो 12 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 1800 एमएएच की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 4 इंच डिस्प्ले है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर जबकि 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.