स्वाइप एलीट सेंस में है 3 जीबी रैम, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 मार्च 2017 13:28 IST
ख़ास बातें
  • स्वाइप एलीट सेंस में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • फोन की कीमत 7,499 रुपये है
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने एलीट सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन एलीट सेंस लॉन्च कर दिया है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले स्वाइप एलीट सेंस की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन शैंपेन गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

स्वाइप एलीट सेंस में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

बात करें कैमरे की तो,एलीट सेंस में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। एलीट सेंस का डाइमेंशन 71.8 143.4  8.7 मिलीमीटर है।

स्वाइप एलीट सेंस में 4जी वीओएलटीई के अलावा 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, जीपीआरएस, एज, और माइक्रो यूएसबी जैसे कनेक्टिवविटी फ़ीचर हैं। इसके अलावा इस फोन में जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.