इस फोन को रिमोट की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल, कीमत 7,999 रुपये

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 10:41 IST
स्वाइप टेक्नोलॉजी ने अपना नया स्मार्टफोन एलीट नोट लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये रखी है। स्वाइप एलीट नोट एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। स्वाइप एलीट और पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए स्वाइप एलीट 2 के बाद कंपनी ने 'एलीट' सीरीज में यह तीसरा फोन लॉन्च किया है।

एलीट नोट में (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का एचडी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले 64- बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6735 प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 दिया गया है। रैम 3 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट और 4जी सपोर्ट के साथ आने वाले एलीट नोट में फ्रीडम ओएस आधारित एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 77.1x154x8.4 मिलीमीटर और वजन 194 ग्राम है।

बात करें कैमरे की तो एलीट नोट स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ सोनी का 13 मेगापिक्सल वाला  ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है  जो 88 डिग्री वाइड एंगल लेंस और  अपर्चर एफ/2.8  के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।  स्मार्टफोन के 2जी नेटवर्क पर14 घंटे और 3 जी नेटवर्क पर 12 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।
Advertisement

फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। फोन में एक आईआर ब्लास्टर दिया गया है जिसकी मदद से आप इसे एयर कंडीशनर, टेलीविजन, सेट-टॉप बॉक्स और दूसरे एप्लायंस के लिए रिमोट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.