Sony Xperia L3 के कथित स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

Sony Xperia L3 के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो गई है। जानें सोनी एक्सपीरिया एल3 के फीचर्स और कीमत के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 फरवरी 2019 12:24 IST
ख़ास बातें
  • 199 यूरो हो सकती है Sony Xperia L3 की कीमत
  • दो रियर कैमरे हो सकते हैं सोनी एक्सपीरिया एल3 में
  • 3,300 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है Sony Xperia L3

Sony Xperia L3 के कथित स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

Photo Credit: WinFuture

हैंडसेट निर्माता कंपनी Sony मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) के दौरान अपने चार नए स्मार्टफोन Xperia XZ4, Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra और Xperia L3 को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले सोनी एक्सपीरिया एल3 के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर), स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो गई है। लीक हुई तस्वीर से फोन के डिजाइन का पता चलता है। Sony Xperia L3 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप और साइड-माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और लीक हुई तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से पर ग्लॉसी ग्रे बैक पैनल है।

Sony Xperia L3 की तस्वीर, कीमत और स्पेसिफिकेशन को WinFuture द्वारा लीक किया गया है। फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में बॉर्डर नजर आ रहा है। फोन के पिछले हिस्से में वर्टिकल दो रियर कैमरे हैं। पावर और वॉल्यूम बटन के बीच फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक फोन के ऊपरी हिस्से में तो वहीं, स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और माइक्रोफोन फोन के निचले हिस्से में है। सिम-ट्रे फोन के बायीं तरफ है।
Advertisement

अब बात Sony Xperia L3 के स्पेसिफिकेशन की। स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 5.7 इंच (720x1440 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है। प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी तो लीक नहीं हुई लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Sony Xperia L2 की तरह एक्सपीरिया एल3 में भी मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सोनी एक्सपीरिया एल3 में 3 जीबी रैम के साथ फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। अब बात कैमरा सेटअप की। Sony Xperia L3 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

फोन में जान फूंकने के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। स्मार्टफोन को सिल्वर, ग्रे और गोल्ड रंग में उतारा जा सकता है। Sony Xperia L3 की कीमत 199 यूरो (लगभग 15,900 रुपये) हो सकती है। आधिकारिक जानकारी 25 फरवरी को आयोजित इवेंट के दौरान सामने आएगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.