Slimmest Phones (2025 Edition): पतले भी और पावरफुल भी - ये हैं 2025 के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स!

स्मार्टफोन अब सिर्फ तेज प्रोसेसर या कैमरा तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उनका डिजाइन भी अहम है। Apple, Samsung, Motorola और Huawei जैसे ब्रांड्स ने अपने लेटेस्ट फोन को पहले से ज्यादा स्लिम और हल्का बना दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 13:25 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Air सिर्फ 5.6 mm मोटा और 165 ग्राम हल्का
  • Galaxy S25 Edge और Tecno Pova Slim की 6mm से कम मोटाई
  • Huawei Mate 70 Air ने दिखाया कि बड़ा डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन एक साथ संभव

Samsung का Galaxy S25 Edge सिर्फ 5.80mm थिक और 163 ग्राम वजन वाला फोन है

स्मार्टफोन अब सिर्फ परफॉर्मेंस या कैमरा की रेस में नहीं, बल्कि डिजाइन और स्लिमनेस के गेम में भी उतर चुके हैं। यूजर्स अब ऐसे फोन्स चाहते हैं जो हाथ में हल्के हों, पॉकेट-फ्रेंडली लगे और दिखने में भी प्रीमियम लगें। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए, कई कंपनियां अब 6mm से भी पतले फोन ला रही हैं, जिसमें Apple, Samsung सहित Huawei और Tecno भी शामिल हैं। कुछ फ्लैगशिप हैं, तो कुछ का फोकस मुख्य रूप से स्लिम फॉर्म फैक्टर पर रखा गया है। यहां हम बात करेंगे उन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की जो इस वक्त मार्केट में सबसे थिन, हल्के और पावरफुल हैं।

Apple iPhone Air

Apple का iPhone Air इस वक्त मार्केट में सबसे पतले प्रीमियम स्मार्टफोन्स में शामिल है। इसकी थिकनेस सिर्फ 5.64mm है और वजन 165 ग्राम। फोन में 6.5-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Apple का नया A19 Pro चिपसेट है जो बेहद एफिशिएंट है। फोन में 48MP का मेन कैमरा, IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस और ऑल-डे बैटरी लाइफ दी गई है। डिजाइन पूरी तरह यूनिबॉडी एल्युमिनियम फ्रेम वाला है, जो इसे अल्ट्रा-स्लिम और सॉलिड बनाता है।

Advertisement

Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung का Galaxy S25 Edge सिर्फ 5.80mm थिक और 163 ग्राम वजन वाला फोन है। यह 6.70-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फोन Snapdragon 8 Elite (For Galaxy) प्रोसेसर पर चलता है और IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। बेहद पतले डिजाइन के बावजूद, Samsung ने इसमें बैटरी और कूलिंग सिस्टम को बैलेंस तरीके से रखा है।

Tecno Pova Slim 5G

Tecno का Pova Slim 5G मिड-रेंज सेगमेंट में सबसे पतले 5G फोन्स में गिना जा रहा है। इसकी मोटाई 5.95mm और वजन 156 ग्राम है। इसमें 6.78-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 50MP डुअल कैमरा सेटअप और Dimensity 6400 5G चिपसेट है। IP64 रेटिंग के साथ आने वाला यह डिवाइस अपनी प्राइस रेंज में शानदार लुक और स्लिम प्रोफाइल के लिए चर्चा में है।

Advertisement

Motorola Edge 70

Motorola Edge 70 की थिकनेस करीब 5.99mm है, जो इसे कंपनी की अब तक की सबसे पतली सीरीज में रखता है। वजन 159 ग्राम है। इसमें 6.70-इंच POLED 1.5K डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा दिया गया है। पतले डिजाइन के बावजूद इसमें एक अच्छी बैटरी क्षमता रखी गई है। फोन में 4800mAh बैटरी है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बिल्ड IP69 रेटेड है।

Advertisement

Samsung Galaxy Z Flip 7

Samsung Galaxy Z Flip 7 फोल्डेबल फोन होते हुए भी काफी स्लिम डिजाइन में आया है। इसका वजन 188 ग्राम और थिकनेस 6.9 mm है। फोल्ड होने पर भी यह पहले से पतला महसूस होता है। इसमें 6.70-इंच की FHD+ AMOLED मेन स्क्रीन और बाहर की ओर सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है। कैमरा 50MP का प्राइमरी लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन IP रेटेड बिल्ड के साथ आता है।

Huawei Mate 70 Air

Huawei Mate 70 Air की मोटाई सिर्फ 6.60mm है। हालांकि, वजन दूसरे से थोड़ा ज्यादा, करीब 208 ग्राम है। यह 7-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 12MP टेलीफोटो, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 1.5MP सेंसर शामिल हैं। फोन में Kirin 9020 सीरीज चिपसेट, 6500mAh बैटरी और IP69 रेटेड बिल्ड शामिल है। मेटल फ्रेम और हल्के डिजाइन की वजह से यह Huawei के अब तक के सबसे स्टाइलिश मॉडल में गिना जा रहा है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.