फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset काफी नहीं, इन 7 बातों का रखें ध्यान

पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset करना काफी नहीं है। Google या Apple Account, ई-सिम, मेमोरी कार्ड और जरूरी ऐप्स से जुड़ी इन बातों को भी जरूर चेक करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अगस्त 2026 06:36 IST
ख़ास बातें
  • फोन बेचने से पहले Google और Apple Account जरूर हटाएं
  • ई-सिम, SIM और मेमोरी कार्ड को भी करें चेक
  • Factory Reset के बाद शुरुआती स्क्रीन जरूर जांचें

फोन बेचने से पहले डेटा और जरूरी सेटिंग्स की जांच करना बेहद जरूरी है

Photo Credit: AI Generated

पुराना फोन बेचने से पहले ज्यादातर लोग उसमें मौजूद अपना डेटा हटाने के लिए सीधे Factory Reset कर देते हैं। लेकिन सिर्फ फोन को रीसेट कर देना ही पूरी तैयारी नहीं है। फोन में आपका Google Account या Apple Account जुड़ा हो सकता है, ई-सिम चालू हो सकती है और मेमोरी कार्ड में आपकी तस्वीरें, वीडियो या दूसरी निजी फाइलें मौजूद हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे ऐप भी होते हैं, जिनकी जानकारी नए फोन में पहले ले जाना जरूरी है। अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो फोन बेचने के बाद भी परेशानी हो सकती है। इसलिए पुराने फोन को किसी दूसरे व्यक्ति को देने से पहले कुछ जरूरी चीजें जांचना और फिर उसे सही तरीके से रीसेट करना बेहतर है।

सबसे पहले जरूरी डेटा सुरक्षित कर लें

फोन से कुछ भी हटाने से पहले अपनी जरूरी चीजों की एक कॉपी बना लें। तस्वीरें, वीडियो, कॉन्टैक्ट, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और दूसरे अहम डेटा को नए फोन या ऑनलाइन स्टोरेज में सुरक्षित कर लें। अगर आप WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो उसकी बातचीत और जरूरी मीडिया का भी बैकअप ले लें। नए फोन में WhatsApp ठीक से चल रहा है और पुरानी बातचीत वापस आ गई है, यह जांचने के बाद ही पुराने फोन से डेटा हटाएं। इसी तरह अगर किसी ऐप में जरूरी जानकारी या दस्तावेज रखे हैं, तो उन्हें भी पहले नए फोन में ले जाएं।

Google या Apple अकाउंट जरूर हटाएं

यह सबसे जरूरी कदमों में से एक है। Android फोन बेच रहे हैं तो फोन से अपना Google Account हटा दें। ऐसा नहीं करने पर फोन को रीसेट करने के बाद नया मालिक उसे शुरू करते समय पुराने Google Account की जानकारी मांगते हुए देख सकता है। Samsung फोन में यह ऑप्शन आमतौर पर Settings > Accounts and Backup > Manage Accounts के अंदर मिलता है। अलग-अलग कंपनियों के फोन में इसका रास्ता थोड़ा अलग हो सकता है।

Advertisement

iPhone बेच रहे हैं तो अपना Apple Account हटाकर उससे बाहर निकलें। साथ ही Find My को बंद करना भी जरूरी है। इससे फोन नए मालिक के लिए सामान्य तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ई-सिम को ऐसे ही चालू न छोड़ें

अगर फोन में ई-सिम लगी है तो इसे भी जरूर जांचें। अपना मोबाइल नंबर नए फोन में ट्रांसफर करने के बाद पुराने फोन से ई-सिम हटाएं। खासकर iPhone में फोन को मिटाते समय ई-सिम हटाने का ऑप्शन मिल सकता है। इसे नजरअंदाज न करें। ई-सिम हटाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका मोबाइल नंबर नए फोन में सही तरीके से काम कर रहा है।

Advertisement

SIM और मेमोरी कार्ड निकाल लें

फोन बेचते समय SIM कार्ड निकालना तो जाहिर है, लेकिन मेमोरी कार्ड को भी जरूर चेक करें। अगर फोन में माइक्रोएसडी कार्ड लगा है तो उसे निकाल लें। Factory Reset करने के बाद भी मेमोरी कार्ड में मौजूद डेटा हमेशा अपने आप नहीं मिटता। इसलिए अगर कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देना है तो उसे अपने पास रखें। अगर कार्ड भी बेचना है तो उसका डेटा अलग से मिटाएं।

बैंकिंग और जरूरी ऐप्स की जांच करें

पुराने फोन में बैंकिंग, UPI, निवेश, खरीदारी और दूसरे निजी ऐप हो सकते हैं। नए फोन में इन सभी की जरूरत के हिसाब से व्यवस्था करने के बाद पुराने फोन से इनका डेटा हटा दें। Authenticator जैसे ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह कदम और भी जरूरी है। इसमें लॉगिन के लिए इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा कोड हो सकते हैं। पहले इन्हें नए फोन में स्थानांतरित करें, वरना पुराना फोन रीसेट करने के बाद अपने ही अकाउंट में लॉगिन करने में परेशानी हो सकती है।

Advertisement

Bluetooth से जुड़े डिवाइस भी हटाएं

अगर पुराने फोन से स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, कार या कोई दूसरा Bluetooth डिवाइस जुड़ा है तो उसका कनेक्शन भी हटा दें। इससे फोन और आपके दूसरे डिवाइसेज के बीच पुराना कनेक्शन खत्म हो जाएगा। अगर आपके पास Apple Watch है तो iPhone बेचने से पहले उसे अलग करना भी जरूरी है।

Advertisement

अब फोन को पूरी तरह रीसेट करें

ऊपर बताए गए सभी काम करने के बाद ही फोन को Factory Reset करें। Android फोन में इसका विकल्प आमतौर पर Settings > System Management > Reset > Factory Data Reset के अंदर मिलता है। फोन बनाने वाली कंपनी के अनुसार इसका नाम और जगह अलग हो सकती है।

iPhone में Settings > General > Transfer or Reset iPhone > Erase All Content and Settings के जरिए फोन को पूरी तरह मिटाया जा सकता है।

Reset के बाद एक आखिरी जांच जरूर करें

फोन रीसेट होने के बाद उसे दोबारा अपने अकाउंट से चालू करके देखने की जरूरत नहीं है। बस यह देखें कि फोन शुरुआती सेटअप वाली स्क्रीन पर आ गया है और उसमें आपकी कोई तस्वीर, संपर्क, अकाउंट या दूसरी निजी जानकारी दिखाई नहीं दे रही है। अगर ऐसा हो गया है तो फोन नए मालिक को देने के लिए तैयार है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  9. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  10. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.