Samsung के पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung के पहले आगामी एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन को लेकर जानकारियां आनी शुरू हो गई हैं। फोन को अब ऑनलाइन देखा गया है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जून 2018 12:23 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन की जानकारियां आनी शुरू हो गई हैं
  • फोन को अब ऑनलाइन देखा गया है
  • कई बाज़ारों में टेस्टिंग के बाद अब स्पेसिफिकेशन हुई लीक

Samsung

Samsung के पहले आगामी एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन को लेकर जानकारियां आनी शुरू हो गई हैं। फोन को अब ऑनलाइन देखा गया है। SM-J260G मॉडल नंबर के साथ इस फोन के सुपर एमोलेड डिस्प्ले और एक्सीनोस 7570 प्रोसेसर से लैस देखा गया है। नई जानकारी इस फोन में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन की खबरें आने के ठीक बाद आई है। साथ ही पता चला है कि दुनियाभर के कई बाज़ारों में इसकी टेस्टिंग जोरों पर चल रही है। कहा गया है कि फोन तीन वेरिएंट SM-J260F, SM-J260M और SM-J260G में आएगा। इसे गैलेक्सी जे2 कोर नाम दिया जा सकता है। साथ ही यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा।

सैमसंग ने हालांकि इस पर अब तक चुप्पी नहीं तोड़ी है लेकिन टेकी ड्राइव ने एक तस्वीर लीक की है, जो इस आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन का इशारा देती है। ये स्पेसिफिकेशन सिर्फ SM-J260F मॉडल नंबर के लिए हैं। ज़िक्र है कि फोन में 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वाड कोर एक्सीनोस 7570 प्रोसेसर और 1 जीब रैम होंगे। लीक हुई तस्वीर में फोन के 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ज़िक्र है। साथ ही दिया जा सकता है 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी। फोन को पावर देगी 2600 एमएएच की बैटरी। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर काम करेगा।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, SM-J260F मॉडल को यूके, उजबेकिस्तान, कॉकेशस देश, जर्मनी, इटली, युक्रेन, रूस, कजाकस्तान, फ्रांस और पोलैंड  में टेस्ट किया गया था। वहीं, SM-J260M मॉडल को अरेजंटीना, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, त्रिनिदाद, पेरू, पनाडा और पैराग्वे में टेस्ट किया गया है। इसी तरह एशियाई बाज़ार - कंबोडिया, थाइलैंड, सिंगापुर, मलयेशिया और वियतनाम में SM-J260G मॉडल को टेस्ट किया गया है। बता दें कि समान मॉडल की टेस्टिंग भारत, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में हो चुकी है।   

ऐसी उम्मीद है कि जहां-जहां यह टेस्टिंग हो रही है, वहां सैमसंग एंड्रॉयड गो फोन उतारेगी। गीकबेंच लिस्टिंग पर जाएं तो इसमें 1 जीबी रैम दिए जाएंगे। साथ ही एक्सीनोस 7570 प्रोसेसर का ऑप्टिमाइज्ड वर्ज़न काम करेगा। इसमें 4 एआरएम कॉर्टेक्स-ए53 कोर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Android Go
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.