WiFi स्पीड और रेंज बेकार? Samsung का ये फ्री hidden टूल बताएगा कहां है दिक्कत, ऐसे करें यूज

Samsung का Home Wi-Fi Inspection फीचर आपके घर के WiFi सिग्नल को स्कैन करके कमजोर एरिया दिखाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Home Wi-Fi Inspection फीचर से घर के कमजोर नेटवर्क एरिया पता चलते हैं
  • फोन WiFi सिग्नल का विजुअल मैप बनाकर स्ट्रेंथ दिखाता है
  • Connectivity Labs में जाकर इस फीचर को आसानी से एक्टिव किया जा सकता है

Photo Credit: Unsplash/ lonely blue

अगर घर में WiFi बार-बार स्लो हो जाता है, कुछ जगहों पर सिग्नल ठीक आता है और कुछ जगहों पर बिल्कुल गिर जाता है, तो सिर्फ राउटर बदलना ही समाधान नहीं होता। असली समस्या अक्सर यह होती है कि हमें पता ही नहीं चलता कि घर के किस हिस्से में नेटवर्क कमजोर है। ऐसे में Samsung स्मार्टफोन्स में एक छुपा हुआ फीचर मिलता है, जो है Connectivity Labs का “Home Wi-Fi Inspection”, जो आपके पूरे घर का नेटवर्क मैप करके बता देता है कि कहां सिग्नल कमजोर है और कहां मजबूत।

यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काम का है जो बार-बार WiFi की स्पीड से परेशान रहते हैं, लेकिन सही वजह समझ नहीं पाते। यह टूल आपके फोन को एक तरह का WiFi स्कैनर बना देता है, जिससे आप अपने घर का पूरा नेटवर्क एनालाइज कर सकते हैं।

Home Wi-Fi Inspection क्या है और कैसे काम करता है?

Home Wi-Fi Inspection एक डायग्नोस्टिक टूल है जो आपके घर के अलग-अलग हिस्सों में WiFi सिग्नल की ताकत (signal strength) और क्वालिटी को मापता है।

जब आप इसे चलाते हैं, तो आपका फोन घर के अलग-अलग पॉइंट्स पर जाकर सिग्नल रिकॉर्ड करता है। इसके बाद यह एक विजुअल मैप या ग्राफ बनाता है, जिसमें कमजोर सिग्नल वाले एरिया को अलग से दिखाया जाता है। आमतौर पर रेड या ऑरेंज कलर में कमजोर नेटवर्क दिखता है, जबकि ग्रीन एरिया अच्छा सिग्नल बताता है। इससे आपको साफ पता चल जाता है कि समस्या राउटर में है या सिर्फ उसकी प्लेसमेंट में।

Advertisement

Connectivity Labs क्या है?

'Connectivity Labs' Samsung के Intelligent Wi-Fi का एक एडवांस और hidden सेक्शन है। यह Developer Options जैसा काम करता है, जहां एक्सपेरिमेंटल फीचर्स दिए जाते हैं। इसमें WiFi को बेहतर बनाने के कई टूल्स होते हैं, जैसे faster switching, network diagnostics और यही Home Wi-Fi Inspection। ध्यान रखें, यह फीचर डिफॉल्ट में ऑन नहीं होता, इसलिए इसे मैन्युअली एक्टिव करना पड़ता है।

Connectivity Labs को ऑन करने का तरीका

  • Settings ऐप खोलें
  • Connections पर जाएं
  • Wi-Fi पर टैप करें
  • ऊपर तीन डॉट्स (More) पर टैप करें
  • Intelligent Wi-Fi खोलें
  • नीचे जाकर “Intelligent Wi-Fi version” पर 7 बार टैप करें
  • अब आपके फोन में सबसे नीचे Connectivity Labs ऑप्शन दिखाई देने लगेगा।

Advertisement

Home Wi-Fi Inspection कैसे इस्तेमाल करें?

  • Intelligent Wi-Fi में जाकर Connectivity Labs खोलें
  • “Home Wi-Fi Inspection” ऑप्शन पर टैप करें
  • Start बटन दबाएं
  • अब अपने उस होम WiFi कनेक्शन को चुनें जिसका आप सिग्नल टेस्ट करना चाहते हैं और Next पर टैप करें
  • Start पर टैप करें 
  • अब अपने घर के अलग-अलग हिस्सों (कमरे, कोने, दीवारों के पास) में जाएं
  • हर जगह कुछ सेकंड रुकें ताकि फोन सिग्नल रिकॉर्ड कर सके
  • पूरा स्कैन खत्म होने के बाद नीचे Done पर टैप करें और रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा

रिजल्ट को कैसे समझें?

स्कैन पूरा होने के बाद आपको एक ग्राफ या मैप दिखाई देगा:

  • Green area - अच्छा सिग्नल, कोई दिक्कत नहीं
  • Yellow/Orange area - मध्यम सिग्नल, कभी-कभी स्लो हो सकता है
  • Red area - कमजोर सिग्नल, यहां इंटरनेट स्लो या ड्रॉप होगा

Advertisement

इस फीचर से क्या फायदा मिलेगा?

  • आपको पता चल जाएगा कि राउटर सही जगह पर है या नहीं
  • घर के डेड जोन (जहां नेटवर्क नहीं आता) पहचान सकते हैं
  • इस हिसाब से आप WiFi Router की जगह को बदल सकते हैं, जिससे सभी रेड या डेड जोन कवर हों
  • जरूरत हो तो WiFi Extender या Mesh सिस्टम लगाने का फैसला ले सकते हैं
  • बार-बार स्पीड टेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती

ध्यान रखने वाली बातें

Connectivity Labs अभी टेस्टिंग स्टेज में है, इसलिए कभी-कभी रिजल्ट पूरी तरह परफेक्ट नहीं भी हो सकते। अगर आपको यह फीचर पसंद नहीं आता, तो Connectivity Labs में जाकर “Reset all Labs settings” से इसे बंद भी किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.