Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 6 5G जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 5G में सेकेंड्री 3.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
Photo Credit: Samsung
अगर आप लेटेस्ट फ्लिप स्मार्टफोन थोड़ा महंगा होने की वजह से नहीं खरीदा पा रहे हैं तो Samsung Galaxy Z Flip 6 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 6 5G जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। आइए Galaxy Z Flip 6 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip6 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹70,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फ्लिप फोन जुलाई, 2024 में ₹1,09,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹2,129 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹68,870 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। लॉन्च कीमत के मुकाबले में यह फोन ₹41,129 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2640 पिक्सल और 1Hz-120Hz रिफ्रेश रेट है।
इस फोन में सेकेंड्री 3.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x748 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी है।
Galaxy Z Flip 6 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस किया गया है।
गैलेक्सी Z फ्लिप 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है।
Samsung के इस फ्लिप फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Galaxy Z Flip 6 5G में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Samsung का यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से लैस किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी