सैमसंग गैलेक्सी एस7 फोन होंगे वाटरप्रूफ और आएंगे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जनवरी 2016 17:20 IST
अभी तक लॉन्च नहीं किए गए सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। ताजा रिपोर्ट में दोनों स्मार्टफोन की बैटरी, डिस्प्ले, कैमरा और स्टोरेज के संबंध में खुलासा किया गया है।

टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने वेंचर बीट को  जानकारी दी है कि  सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज वाटरप्रूफ होंगे। यह भी बताया गया है कि दोनों ही हैंडसेट आईपी67 सर्टिफाइड होंगे जो उन्हें डस्टप्रूफ बनाएगा। गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस6 एज में पानी-रोधी क्षमता नहीं मौजूद थी, जबकि यह गैलेक्सी एस5 के लोकप्रिय फ़ीचर में से एक रहा है।

इसके अलावा गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन में ज्यादा बड़ी बैटरी होंगे। गैलेक्सी एस7 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा, जबकि गैलेक्सी एस7 एज में 3600 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया जा रहा है। याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस6 एज क्रमशः 2550 एमएएच और 2600 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं। हालांकि, नए डिवाइस की बैटरी नॉन-रीमूवेबल होंगे।

सैमसंग इस बार गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट देने की योजना बना रही है। इस फ़ीचर की कमी गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस6 एज में खूब खली थी। स्मार्टफोन 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी एस7 में गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस6 एज की तरह 5.1 इंच का क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले होगा। हालांकि गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच का क्वाडएचडी अमोलेड डिस्प्ले होगा। दोनों ही स्मार्टफोन 'ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले' फ़ीचर के साथ आएंगे।
Advertisement

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि गैलेक्सी एस7 चुनिंदा मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलेगा और कुछ में एक्सीनॉस 8 ऑक्टा 8890 चिपसेट पर। दरअसल, एक पुरानी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि सैमसंग ने क्वालकॉम के साथ समझौता किया है जिसके तहत दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी को नए चिपसेट के इस्तेमाल करने का अप्रैल 2016 तक एक्सक्लूसिव अधिकार मिला हुआ है। इसका मतलब है कि कोई और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्नैपड्रैगन 820 से लैस अपने हैंडसेट को सैमसंग के अगले फ्लैगशिप डिवाइस से पहले पेश नहीं कर सकती।

सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रेशरसेंसेटिव स्क्रीन के साथ आएगा। इस तकनीक का इस्तेमाल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में किया गया है। गैलेक्सी एस7 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा इसमें फास्ट चार्ज़िंग की क्षमता होगी। इसके अलावा सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस7 के कुछ वेरिएंट में रेटिना स्कैनर को भी शामिल किए जाने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  3. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  4. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  6. Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.