Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास

Samsung ने आज भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2026 15:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S26 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S26 FE में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आज भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है। Galaxy S26 FE में कंपनी का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस किया गया है। यह फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 17 पर चलता है। Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S26 FE Price

Samsung Galaxy S26 FE के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹79,999 है। यह फोन पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट रंगों के विकल्प में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर ₹8,000 तक एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई और साथ में ₹3 हजार का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस पाने का ऑप्शन भी है। ग्राहक कई बैंकों के कार्ड पर ₹7,000 का कैशबैक पा सकते हैं या 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं। सैमसंग के ई-स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहक 18 महीने की बैंक ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं।

Advertisement

Samsung Galaxy S26 FE Features & Specifications

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जिंग के जरिए यह फोन 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 FE के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। यह फोन Gemini Omni का सपोर्ट करता है जो कि गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो को एडिट और क्रिएट कर सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, वाई-फाई डायरेक्ट ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।  डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.6 मिमी, चौड़ाई 76.9 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 193 ग्राम है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.