₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील

Samsung Galaxy S26 FE स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत से करीबन ₹16,000 सस्ता मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 नवंबर 2026 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S26 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने इस साल सितंबर में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर तगड़ी डील आई है, जिसमें डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 4900mAh बैटरी और Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Samsung Galaxy S26 FE पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE Price & Offers

Advertisement

Samsung Galaxy S26 FE का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹66,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल सितंबर में ₹79,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में HSBC Taj क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 20% डिस्काउंट (₹3,000 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹63,999 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत से करीबन ₹16,000 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26 FE Features & Specifications

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है।
Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है।
Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
Galaxy S26 FE के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
यह फोन Gemini Omni का सपोर्ट करता है जो कि गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो को एडिट और क्रिएट कर सकता है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, वाई-फाई डायरेक्ट ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। 
इस फोन की लंबाई 161.6 मिमी, चौड़ाई 76.9 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 193 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  2. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  3. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  4. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  5. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  6. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  7. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  8. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  9. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  10. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.