Samsung Galaxy S26 FE डिजाइन आया सामने, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S26 FE पर काम कर रहा है जो कि जल्द ही लॉन्च होने की अफवाह है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2026 11:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Samsung Galaxy S26 FE में 8GB रैम मिल सकती है।
  • Samsung Galaxy S26 FE में 3 वर्टिकल स्टैक्ड कैमरा सेंसर हैं।

Samsung Galaxy S25 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S26 FE पर काम कर रहा है जो कि जल्द ही लॉन्च होने की अफवाह है। आगामी फोन Galaxy S26 लाइनअप में लेटेस्ट एडिशन होगा। हाल ही में कथित स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आया है, जिससे इसके आगामन की पुष्टि हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसका थर्ड-पार्टी प्रोटेक्टिव केस ऑनलाइन सामने आया है। लीक से इसके डिजाइन का खुलासा हुआ है। Galaxy S26 FE में फ्लैट डिस्प्ले, स्लिम बेजल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नजर आ रहा है।

Samsung Galaxy S26 FE कब होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S26 FE को Galaxy S25 FE का अपग्रेड माना जा रहा है, जिसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में Galaxy S26 FE भी इस साल लगभग इसी समय लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE Design

सैमीगुरु ने Galaxy S26 FE के थर्ड-पार्टी केस की फोटो शेयर की हैं, जिससे स्मार्टफोन का डिजाइन सामने आया है। रेंडर्स में स्मार्टफोन को ट्रांसपेरेंट प्रोटेक्टिव केस के अंदर नजर आया है। लीक हुई फोटो के आधार पर Galaxy S26 FE में सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर में होल-पंच कटआउट के साथ फ्लैट डिस्प्ले है। डिस्प्ले के चारों ओर के बेजल स्लिम और एक समान नजर आते हैं। इसके कॉर्नर पर राउंड और फ्रेम फ्लैट लग रहा है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं ओर मौजूद हैं, जबकि बाईं ओर का डिजाइन पिछले मॉडल की तरह साफ है। इसका फ्रंट डिजाइन Galaxy S26 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन से काफी मिलता-जुलता है, जैसा कि Samsung Galaxy S25 FE में था।

रेंडर्स में नजर आए रियर पैनल में 3 वर्टिकल स्टैक्ड कैमरा सेंसर हैं। कैमरे के ऊपरी-बाएं कॉर्नर में मौजूद एक पिल-शेप के कैमरा आइलैंड में इंटीग्रेट नजर आते हैं। बैक पैनल फ्लैट नजर आता है। फिलहाल इन फोटो को लेकर कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है। लीक हुए केस रेंडर्स में हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। इससे संकेत मिलता है कि सैमसंग अपने नेक्स्ट जेन के FE मॉडल के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं कर रहा है।

Advertisement

Samsung Galaxy S26 FE Specifications (Expected)

यह कथित स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच पर नजर आया था, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशन्स का पता चला था। यह फोन Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया था। गैलेक्सी एस26 एफई में करीबन 6.81GB रैम हो सकती है, जिसे बाद में 8GB रैम के तौर पर बेचा जा सकता है। एंड्रॉइड AArch64 के लिए गीकबेंच 6.2.2 बेंचमार्किंग टेस्ट में सिंगल-कोर में 2,426 और और मल्टी-कोर में 8,004 प्वाइंट हासिल किए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.