Samsung का अल्ट्रा स्लिम Galaxy S25 Edge भारत में अगले महीने होगा लॉन्च! मात्र 162 ग्राम है इसका वजन

Samsung Galaxy S25 Edge एक फ्लैट-फ्रेम डिजाइन और फ्रॉस्टेड ग्लास बैक पैनल के साथ आता है। इसका रियर कैमरा मॉड्यूल नए डिजाइन में पेश किया गया है, जिसमें डुअल सेंसर को वर्टिकल सेक्शन में स्टैक्ड है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2025 18:52 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Galaxy S25 Edge को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है
  • ऐसा हो सकता है कि स्मार्टफोन एक ही समय में भारत और ग्लोबल मार्केट में आए
  • S25 Edge एक फ्लैट-फ्रेम डिजाइन और फ्रॉस्टेड ग्लास बैक पैनल से लैस है

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 Edge के लॉन्च में अब अधिक समय नहीं बचा है। यूं तो सैमसंग ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी भी चुप्पी साधी हुई है, लेकिन हालिया हफ्तों में लीक्स के जरिए कई बार इसके लॉन्च टाइमलाइन को शेयर किया जा चुका है। Samsung ने बार्सिलोना में हुए MWC में Galaxy S25 Edge को पेश किया था। उस समय इसके डिजाइन से पर्दा उठाया गया था, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शेयर नहीं की गई थी। S25 Edge को Galaxy S25 सीरीज का सबसे स्लिम मॉडल माना जा रहा है। अब, एक बार फिर इसकी लॉन्च टाइमलाइन लीक की गई है और इस बार यह भारत के लिए है।

ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S25 Edge को ग्लोबल मार्केट में इसी साल अप्रैल में लॉन्च करेगी। अब, भारतीय टिप्सटर अभिषेक यादव का कहना है कि सैमसंग अपने अपकमिंग अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन को भारत में अगले महीने, यानी अप्रैल में लॉन्च करने वाली है। यदि ऐसा सच होता है, तो माना जा सकता है कि Samsung इस स्मार्टफोन को भारत और ग्लोबल मार्केट में एक ही डेट पर लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

Samsung Galaxy S25 Edge एक फ्लैट-फ्रेम डिजाइन और फ्रॉस्टेड ग्लास बैक पैनल के साथ आता है। इसका रियर कैमरा मॉड्यूल नए डिजाइन में पेश किया गया है, जिसमें डुअल सेंसर को वर्टिकल सेक्शन में स्टैक किया गया है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 5.84mm मोटा है, जिससे यह Samsung के सबसे पतले स्मार्टफोनों में से एक बन जाता है। इस अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन को हासिल करने के लिए कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी और कैमरा कॉन्फिगरेशन में कुछ बदलाव किए हैं, जिससे इसका वजन भी हल्का हो गया है। इसका वजन लगभग 162 ग्राम बताया जा रहा है।

Galaxy S25 Edge में स्टैंडर्ड S25 मॉडल से बड़ी स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसका डिस्प्ले साइज 6.7-इंच के करीब हो सकता है, जो S25 Plus वेरिएंट के बराबर होगा। हालांकि, बैटरी कैपेसिटी कम की गई है, और इसमें 3,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो इस सीरीज के अन्य मॉडल्स की तुलना में छोटी होगी।
Advertisement

Galaxy S25 Edge में 200MP ISOCELL HP2 प्राइमरी सेंसर मिलने की संभावना है, जो कि Galaxy S25 Ultra में भी इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, यह फोन अल्ट्रा-वाइड कैमरा तक सीमित रह सकता है और इसमें 12MP सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा नहीं होने की संभावना जताई जा रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.