Flipkart Republic Day Sale में 34 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 5G

Samsung Galaxy S24 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 14:15 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच की AMOLED 2X FHD+ डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S24 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S24 5G में 4000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच की AMOLED 2X FHD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

किफायती दामों में महंगा स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो गणतंत्र दिवस के मौके पर शुरू हुई Flipkart Republic Day Sale फायदेमंद मौका साबित हो सकती है। जी हां सेल में बीते साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S24 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S24 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 5G 5G Price & Offers

फ्लिपकार्ट सेल में Samsung Galaxy S24 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में 74,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 40,249 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 33,150 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy S24 5G Specifications

Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच की डायनैमिक AMOLED 2X FHD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका 1080×2340 रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एड्रेनो 750 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह फोन कई एआई फीचर्स के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S24 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 147 मिमी, चौड़ाई 70.6 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 167 ग्राम है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  4. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  6. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  8. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.