Samsung Galaxy M31 भारत में आज होगा लॉन्च: ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M31 की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। इस कीमत में फोन का बेस वेरिएंट आ सकता है, जिसमें 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज होगी।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 25 फरवरी 2020 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 1 बजे शुरू होगा
  • फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000 एमएएच बैटरी होगी
  • गैलेक्सी एम31 Exynos 9611 और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है

Samsung Galaxy M31 की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होने का दावा है

Samsung Galaxy M31 आज दोपहर 1 बजे भारत में लॉन्च होने वाला है। सैमसंग का नया फोन मौजूदा गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम30एस का अपग्रेड होगा। दक्षिण  कोरियाई टेक दिग्गज के इस आगामी फोन की खासियत सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 6,000 एमएएच क्षमता की बैटरी और 64-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। Galaxy M31 को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमेज़न इंडिया पर भी बेचा जाएगा।
 

Samsung Galaxy M31: Price in India (Expected)

सैमसंग गैलेक्सी एम31 की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। इस कीमत में फोन का बेस वेरिएंट आ सकता है, जिसमें 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज होगी। इसके अलावा खबर है कि फोन का एक अन्य वेरिएंट भी होगा, जिसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि Galaxy M31 को 25 फरवरी 2020 यानी आज लॉन्च किया जाना है और खबर है कि यह मार्च के पहले हफ्ते में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम31 के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। यह इवेंट आज दोपहर 1 बजे शुरू होगा। आप इसे सैमसंग के आधिकारिक YouTube चैनल और नीचे एम्बेड किए वीडियो पर लाइव देख सकते हैं। 
 

Samsung Galaxy M31: Specifications (Expected)

सैमसंग गैलेक्सी एम31 में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) इन्फिनिटी-यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। संभावना है कि यह फोन Exynos 9611 चिपसेट पर काम करेगा और 6 जीबी रैम और 64 जीबी या 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा यूज़र इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Galaxy M31 के टीज़र को देखकर यह पुष्टि होती है कि फोन में 6,000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा डिवाइस का डायमेंशन 159.2x75.1x8.9 मिलीमीटर होगा और इसका वज़न लगभग 191 ग्राम होगा।

टीज़र से यह भी अंदाज़ा मिलता है कि Galaxy M31 के बैक में एक क्वाड कैमरा सेटअप होगा, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। अन्य तीन कैमरों में f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  6. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  7. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  8. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  9. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  10. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.