Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition फोन भारत में 8GB रैम, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ Rs 10,999 में लॉन्च

इसमें कंपनी चार OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। कीमत 10,999 रुपये से शुरू है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 13:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6,000mAh की बैटरी है।
  • सेल्फी के लिए यह 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 6100+ SoC जिसके साथ में 8GB रैम है।

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition फोन में 6,000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition फोन भारत में लॉन्च किया गया है। सैमसंग का यह फोन Samsung Galaxy M15 5G जैसे ही स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है जिसे कंपनी ने इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया था। फोन में MediaTek Dimensity 6100+ SoC जिसके साथ में 8GB रैम दी गई है। फोन में 6,000mAh की बैटरी है। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जिसके साथ 2 और लेंस हैं। सेल्फी के लिए यह 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। फोन Android 14 के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition Price in India

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition की भारत में कीमत 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये से शुरू होती है। फोन 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ 11,999 रुपये में आता है। जबकि 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के लिए 13,499 रुपये में आता है। इसे सैमसंग की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। यह तीन कलर वेरिएंट्स- Blue Topaz, Celestial Blue, और Stone Grey में पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition Specifications

Galaxy M15 5G Prime Edition में 6.5 इंच का FHD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) Super AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट है जिसके साथ में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। डिवाइस Android 14 आधारित One UI 6.0 पर रन करता है। कंपनी ने इसके साथ 4 साल तक OS अपग्रेड, और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। 

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 5 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल के लेंस भी हैं। फोन में 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस 6000mAh बैटरी से लैस है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, Knox Security, Quick Share जैसे फीचर्स भी हैं। 5G, 4G LTE, GPS, Bluetooth 5.3, USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स इसमें दिए गए हैं। फोन के डाइमेंशन 160.1 x 76.8 x 9.3mm हैं और वजन 217 ग्राम है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.