Samsung Galaxy M07 4G जल्द लॉन्च होगा भारत में, कीमत Rs 9,000 से कम? स्पेसिफिकेशन्स भी लीक

Samsung Galaxy M07 4G में Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग और स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M07 4G की भारत में कीमत 8,000-9,000 रुपये के बीच हो सकती है
  • MediaTek Helio G99, 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट की उम्मीद
  • 50MP मेन कैमरा और 25W चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी मिल सकती है

Samsung Galaxy M06 5G (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के 4G वेरिएंट के रूप में आएगा Galaxy M07

Photo Credit: Samsung

Samsung इंडिया में अपने Galaxy M-सीरीज बजट स्मार्टफोन्स को लगातार एक्सपैंड कर रहा है। मार्च 2025 में कंपनी ने Galaxy M06 5G उतारा था और अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung एक और किफायती फोन Galaxy M07 4G लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो बेसिक फीचर्स के साथ बजट रेंज में नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। फोन में कथित तौर पर LCD डिस्प्ले पैनल, 4GB रैम और 5000mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन्स मिल सकते हैं।

SmartPrix की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy M07 4G को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट अपकमिंग बजट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ कीमत का खुलासा भी करती है। बताया गया है कि Galaxy M07 4G की भारत में कीमत 8,000 से 9,000 रुपये के बीच हो सकती है। यह Galaxy M06 5G से थोड़ा सस्ता होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 9,499 रुपये रखी गई थी।

Advertisement

लीक्स के मुताबिक, Galaxy M07 4G में 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। ऐसा हो सकता है कि इसे लेटेस्ट Android 15 पर बेस्ड One UI वर्जन के साथ पेश किया जाए और Samsung अन्य स्मार्टफोन मॉडल्स के समान ही इसमें भी 6 जनरेशन तक के Android अपडेट देने का वादा करे।

Samsung का अपकमिंग Galaxy M07 4G कथित तौर पर डुअल रियर कैमरा से लैस हो सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी लेंस शामिल हो सकते हैं। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, बैटरी के मामले में इसमें 5,000mAh कैपेसिटी मिलने की संभावना है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Galaxy M07 4G को IP54 रेटिंग मिल सकती है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिए जाने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि भले ही यह सस्ता फोन हो, इसका डिजाइन पतला होगा, जिसकी मोटाई केवल 7.6mm बताई जा रही है।

Advertisement

Samsung Galaxy M07 4G भारत में कब लॉन्च होगा?

Samsung ने फिलहाल आधिकारिक लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M07 4G की कीमत कितनी होगी?

एक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy M07 4G की कीमत भारत में 8,000 से 9,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Samsung Galaxy M07 4G में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

इसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया जा सकता है, जो मिड-रेंज गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए पॉपुलर प्रोसेसर है।

Advertisement

इस फोन का डिस्प्ले कैसा होगा?

Galaxy M07 4G में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा।

कैमरा सेटअप कैसा होगा?

इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा + 2MP सेकेंडरी लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी और चार्जिंग फीचर्स क्या होंगे?

Galaxy M07 4G में 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

Advertisement

क्या इसमें 5G सपोर्ट होगा?

नहीं, यह Samsung Galaxy M07 4G एक 4G स्मार्टफोन होगा।

क्या यह फोन वॉटरप्रूफ होगा?

Galaxy M07 4G को IP54 रेटिंग मिल सकती है, यानी यह धूल और हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  2. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  3. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  4. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  5. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  6. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  7. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  8. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  9. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  10. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.