सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2015 11:16 IST
ऐसा लगता है कि दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग इस साल फरवरी में लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे1 स्मार्टफोन के नए वर्ज़न पर काम कर रही है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी जे1 के लेटेस्ट वर्ज़न हैंडसेट को गैलेक्सी जे1 (2016) के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, इंटरनेट पर एक स्मार्टफोन की दो तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं जिन्हें गैलेक्सी जे1 (2016) का बताया जा रहा है। इसके साथ हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी दावे भी किए गए हैं।

वियतनाम की वेबसाइट SCCN के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) या एसएम-जे120एफ में 4.5 इंच का डिस्प्ले होगा। गैलेक्सी जे1 में 4.3 इंच का डिस्प्ले था। डिस्प्ले के रिज़ॉल्यूशन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा गैलेक्सी जे1 के 2016 वर्ज़न में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 3457 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और माली-720 जीपीयू मौजूद होगा। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग ने अभी तक एक्सीनॉस 3457 प्रोसेसर को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी होने की जानकारी दी गई है।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे1 डुअल कोर 1.2 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर और 512 एमबी रैम के साथ आता है। गैलेक्सी जे1 (2016) में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यही कैमरा सेटअप गैलेक्सी जे1 में भी मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) की जो तस्वीरें लीक हुई हैं उनके आधार पर कहा जा सकता है कि डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। एक तस्वीर में स्मार्टफोन का डिस्प्ले का नज़र आ रहा है और दूसरे में बैकपैनल। बैकपैनल वाली तस्वीर से हैंडसेट के मॉडल नंबर, रीमूवेबल बैटरी, डुअल-सिम कार्ड स्लॉट और 'मेड इन वियतनाम' टैग की जानकारी मिली है।
Advertisement

सैमसंग ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी एस7 से संबंधित मीडिया रिपोर्ट की बढ़ती तादाद के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी इस हैंडसेट जल्द ही मार्केट में उतार सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  3. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  4. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  6. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  7. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  8. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  9. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  10. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.