आधी कीमत में Galaxy S26 Ultra? जानें क्या है Samsung का नया Galaxy Forever Program

Samsung ने भारत में Galaxy Forever Program शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक Galaxy S26 सीरीज फोन 12 महीने की बिना ब्याज EMI में खरीद सकते हैं और एक साल बाद अपग्रेड, रिटेन या रिटर्न का विकल्प चुन सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मार्च 2026 21:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के लिए शुरू किया Galaxy Forever Program
  • फोन की 50 प्रतिशत कीमत 12 महीने की बिना ब्याज EMI में
  • एक साल बाद अपग्रेड, रिटेन या रिटर्न करने का ऑप्शन मिलेगा

Samsung Galaxy Forever Program के तहत Galaxy S26 खरीदने पर अपग्रेड ऑप्शन

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Galaxy Forever Program पेश किया है। यह एक खास अपग्रेड प्रोग्राम है जिसमें ग्राहक फोन की पूरी कीमत एक साथ देने के बजाय आसान किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक डिवाइस की कीमत का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा 12 महीनों की बिना ब्याज वाली EMI में चुका सकते हैं। इसके साथ Samsung Care+ प्रोटेक्शन प्लान भी शामिल किया गया है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये बताई गई है और यह पहले साल में एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज जैसी स्थितियों को कवर करता है।

Samsung का कहना है कि इस प्रोग्राम के जरिए ग्राहक एक साल बाद अपने फोन को अपग्रेड, रिटेन या वापस करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। फिलहाल यह प्रोग्राम Galaxy S26 सीरीज खरीदने वाले यूजर्स के लिए Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

Galaxy Forever Program कैसे काम करता है

Samsung के मुताबिक इस प्रोग्राम में ग्राहक को फोन की पूरी कीमत एक बार में नहीं देनी होती। खरीदार डिवाइस की लगभग आधी कीमत 12 महीनों की नो कॉस्ट EMI में चुका सकते हैं। इस अवधि के दौरान फोन पर Samsung Care+ प्रोटेक्शन भी मिलता है, जो एक्सीडेंटल डैमेज और लिक्विड डैमेज जैसी समस्याओं के लिए सुरक्षा प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि इस प्लान को अलग से खरीदने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि यह प्रोग्राम के साथ शामिल रहता है।

Galaxy S26 Ultra के साथ पेमेंट स्ट्रक्चर का उदाहरण

Samsung ने Galaxy S26 Ultra (12GB RAM, 256GB स्टोरेज) के साथ इस प्रोग्राम का एक उदाहरण भी शेयर किया है। जिसके तहत;

Advertisement
  • डिवाइस की कीमत: 1,39,999 रुपये
  • एडवांस बायबैक वैल्यू: 69,999.50 रुपये
  • इफेक्टिव कीमत: 69,999.50 रुपये

इसके आधार पर 12 महीनों के लिए डिवाइस की EMI लगभग 5,833 रुपये प्रति माह बताई गई है। इसके अलावा Galaxy Forever प्रोग्राम फीस के लिए करीब 749 रुपये प्रति माह देना होगा। इस तरह कुल मासिक भुगतान लगभग 6,583 रुपये के आसपास बनता है।

एक साल बाद मिलते हैं 3 ऑप्शन

Samsung के मुताबिक इस प्रोग्राम में एक साल पूरा होने के बाद यूजर्स को तीन ऑप्शन मिलते हैं;
अपग्रेड ऑप्शन
ग्राहक खरीद के 10वें से 13वें महीने के बीच Samsung की वेबसाइट के जरिए नए Galaxy S सीरीज फ्लैगशिप में अपग्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर सभी भुगतान पूरे हो चुके हों और रिक्वेस्ट मंजूर हो जाए, तो पुराना लोन बंद कर दिया जाता है और नए फोन के लिए नया लोन जारी किया जाता है।

Advertisement

रिटेन ऑप्शन
अगर ग्राहक फोन अपने पास रखना चाहते हैं तो वे बचा हुआ लोन अमाउंट का एक साथ भुगतान करके डिवाइस को पूरी तरह अपने पास रख सकते हैं।

रिटर्न ऑप्शन
ग्राहक 12वें से 13वें महीने के बीच Samsung की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट करके डिवाइस को वापस भी कर सकते हैं।

Galaxy Forever Program में कैसे शामिल हों

Samsung के मुताबिक ग्राहक फोन खरीदते समय सीधे इस प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। सबसे पहले Samsung की वेबसाइट पर Galaxy S26 Series के प्रोडक्ट पेज पर जाना होगा। इसके बाद Galaxy Forever ऑप्शन के साथ Join Now चुनकर खरीदने के प्रोसेस को पूरा करना होगा। फोन इस्तेमाल करने के एक साल बाद यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से अपग्रेड, रिटेन या रिटर्न में से कोई विकल्प चुन सकते हैं।

Advertisement

अपग्रेड या रिटर्न के लिए डिवाइस से जुड़ी शर्तें

Samsung के अनुसार डिवाइस को अपग्रेड या रिटर्न करते समय कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं। फोन चालू होने की स्थिति में होना चाहिए और उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। IMEI नंबर के जरिए इसकी जांच की जाती है। अगर डिवाइस में स्टाइलस जैसे एक्सेसरीज आते हैं, तो उन्हें भी साथ में देना होगा। इसके अलावा फोन के पिकअप के समय वो पहले से चार्ज्ड होना चाहिए। 

Advertisement

इसके अलावा, कंपनी यूजर्स को सलाह देती है कि डिवाइस वापस करने से पहले अपने कॉन्टैक्ट, फोटो, वीडियो और अन्य निजी डेटा का बैकअप जरूर ले लें और मेमोरी कार्ड या अन्य एक्सटर्नल स्टोरेज निकाल दें।

कहां मिलेगा ऑफर?

Samsung के मुताबिक Galaxy Forever Program फिलहाल भारत में Galaxy S26 सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यह प्रोग्राम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com के जरिए हासिल किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.