7,000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy F62 फोन हुआ 6,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत...

Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy F62 की कीमत अब भारत में 17,999 रुपये हो गई है, जिसमें आपको 6 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अगस्त 2021 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung India साइट पर लिस्ट है फोन का 8 जीबी वेरिएंट
  • Flipkart पर फोन के दोनों कॉन्फिग्रेशन सस्ते दाम के साथ लिस्ट हैं
  • Samsung Galaxy F62 में मौजूद है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Samsung Galaxy F62 फोन लेज़र ब्लू, लेज़र ग्रीन और लेज़र ग्रे कलर ऑप्शन में आता है

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 6,000 रुपये सस्ती हो गई है, लेकिन यह ऑफर केवल सीमित समय तक के लिए है। Samsung फोन को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 23,999 रुपये थी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा, फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। अन्य हाइलाइट्स की बात ककरें, तो सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन में 128 जीबी स्टोरेज, One UI 3.1 और ऑक्टा-कोर एक्सिनोस प्रोसेसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में तीन अलग कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
 

Samsung Galaxy F62 price in India

Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy F62 की कीमत अब भारत में 17,999 रुपये हो गई है, जिसमें आपको 6 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। ठीक इसी तरह, Samsung India वेबसाइट भी फोन के 8 जीबी रैम मॉडल को 19,999 रुपये में बेच रही है, हालांकि इस वक्त साइट पर फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट लिस्ट नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि फोन की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती की गई है, जो कीमत लॉन्च के वक्त फरवरी में 6 जीबी रैम की 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम की 25,999 रुपये थी।
Advertisement

Gadgets 360 ने इस कटौती से संबंधित पुष्टि के लिए सैमसंग इंडिया के साथ संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब प्राप्त होगा वैसे ही इस खबर में अपडेट कर दिया जाएगा।

Samsung India साइट पर सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन खरीदने वाले ग्राहकों को ICICI Bank कार्ड पर 2,500 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। जबकि फ्लिपकार्ट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन लेज़र ब्लू, लेज़र ग्रीन और लेज़र ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy F62 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एफ62 एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है, जिसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400) सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Exynos 9825 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलता है। गैलेक्सी एफ62 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 का प्राइमरी कैमरा, 123 डिग्री फिल्ड-ऑफ-व्यू अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ62 में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। सैमसंग में कई कैमरा फीचर्स शामिल है, जैसे सिंगल टेक जो कि 14 अलग-अलग आउटपुट- 10 फोटो व 4 वीडियो लेने में सक्षम है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्स एफ62 फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ,, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 7,000 एमएएच बैटरी के साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन 9.5mm मोटा व 218 ग्राम भारी है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Marathon battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Ads in some stock apps
  • Cameras could do better in low light
  • Slow charging relative to battery size
  • Missing segment-staple features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 50 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  3. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  5. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  7. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  8. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  9. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  10. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.