Samsung Galaxy F56 5G की टक्कर CMF Phone 2 Pro से, देखें कौन रहेगा बेहतर

Samsung ने हाल ही में Samsung Galaxy F56 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर CMF Phone 2 Pro से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2025 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F56 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी AMOLED+ डिस्प्ले है।
  • CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F56 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy F56 5G और CMF Phone 2 Pro में 8GB RAM है।

Photo Credit: Samsung/CMF

Samsung ने हाल ही में Samsung Galaxy F56 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर CMF Phone 2 Pro से हो रही है। Samsung Galaxy F56 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है। CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको CMF Phone 2 Pro और Samsung Galaxy F56 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

कीमत
Samsung Galaxy F56 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। जबकि CMF Phone 2 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Samsung Galaxy F56 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz तक रिफ्रेश रेट है। वहीं CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल, 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM फ्रीक्वेंसी, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल है।

प्रोसेसर
Samsung Galaxy F56 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं CMF Phone 2 Pro में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर दिया गया है। 
Advertisement

रैम और स्टोरेज
Samsung Galaxy F56 5G में 8GB LPDDR5X RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। वहीं CMF Phone 2 Pro में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है, जिसमें रैम को वर्चुअली 16GB किया जा सकता है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy F56 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। वहीं CMF Phone 2 Pro भी एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग Nothing OS 3.2 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy F56 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। जबकि CMF Phone 2 Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy F56 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1480

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Standout design
  • Bright OLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Bloat-free and minimal software experience
  • Bad
  • Mono speaker lacks quality
  • Wide-angle camera is sluggish
  • Minimal ingress protection
  • The back panel is no longer replaceable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 प्रो

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  2. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  3. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  4. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  4. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  5. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  6. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  7. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  8. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  9. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  10. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.