Samsung Galaxy F16 5G की सेल शुरू, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ यहां से Rs 1 हजार सस्ते में खरीदें!

फोन में AMOLED डिस्प्ले है, 50MP का ट्रिपल कैमरा है, 5000mAh बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2025 10:05 IST
ख़ास बातें
  • फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा है
  • इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है
  • फोन में डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है

फोन का शुरुआती वेरिएंट 4 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।

Samsung Galaxy F16 5G सेल शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया था जो कि अब खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन तीन कलर वेरिएंट्स में आता है। यूजर्स के पास इसे बिलिंग ब्लैक, ग्लैम ग्रीन, और वाइबिंग ब्लू कलर में खरीदने का विकल्प है। फोन का शुरुआती वेरिएंट 4 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम में आता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले है, 50MP का ट्रिपल कैमरा है, 5000mAh बैटरी है, और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इसे कितने प्राइस में खरीदा जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy F16 5G price in India, offers

Samsung Galaxy F16 5G को कंपनी ने खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया है। फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा कर दिया गया है। 4GB+128GB वेरिएंट को 12,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। 6GB+128GB वेरिएंट को 13,999 में उतारा गया है। वहीं, 8GB+128GB वेरिएंट को 14,499 में लिस्ट किया गया है। 
 

Galaxy F16 5G Discount Offer

Galaxy F16 5G को इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत Rs 1000 डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को Samsung की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ 6 साल के लिए Android OS अपग्रेड्स का वादा कर रही है। इसके साथ ही 6 साल तक सिक्योरिटी पैच भी मिलते रहेंगे। यह कंपनी की F सीरीज में पहला ऐसा फोन है जो Samsung Wallet के साथ Samsung Tap & Pay फीचर को सपोर्ट करता है। 
 

Samsung Galaxy F16 5G specifications

Galaxy F16 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आता है जिस पर One UI 6.1 की लेयर मिलती है। 

फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा है, जिसके साथ में 5 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल के अन्य दो लेंस भी हैं। फोन में डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन की मोटाई 7.9mm है। डिवाइस का वजन 192 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  3. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  4. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  5. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  6. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  7. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  8. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  9. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  10. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.