Samsung Galaxy F14 भारत में 50MP कैमरा, 4GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy F14 को भारत केवल सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अगस्त 2024 21:30 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy F14 Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट पर काम करता है
  • रैम को रैम प्लस फीचर के साथ 8GB तक बढ़ाया जा सकता है
  • फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

Samsung Galaxy F14 (4G) को मूनलाइट सिल्वर और पेपरमिंट ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F14 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 4G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर मिलता है और यह 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है। फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है और इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग शूटर शामिल है। फोन की कीमत Rs. 10 हजार से कम है। चलिए आपको Samsung Galaxy F14 की कीमत और इसकी खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Samsung Galaxy F14 की भारत में कीमत

Samsung Galaxy F14 को भारत केवल सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। फोन को मूनलाइट सिल्वर और पेपरमिंट ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। Samsung Galaxy F14 स्मार्टफोन चुनिंदा रिटेलर्स के पास खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन को No-Cost EMI ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy F14 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung का नया 4G स्मार्टफोन, Galaxy F14 Android 14-बेस्ड One UI के साथ शिप होता है। कंपनी ने यूजर्स को इसके साथ 2 पीढ़ियों तक OS अपग्रेड और चार वर्षों तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स देने का वादा किया है। फोन में 6.7-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Galaxy F14 Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 4GB तक रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। रैम को रैम प्लस फीचर के साथ 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरों की बात करें, तो Samsung Galaxy F14 में ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें f1.8 अपर्चर से लैस 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा और दूसरा 2-मेगापिक्सल का शूटर शामिल है। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल शूटर है।
Advertisement

फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।कंपनी का कहना है कि F14 यूजर्स बैटरी लाइफ की चिंता किए बिना घंटों तक बिना रुके ब्राउज कर सकते हैं। Galaxy F14 सुरक्षा के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.