50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F13 लॉन्च, देखें क्या है खास

Samsung Galaxy F13  के 4GB RAM + 64GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इसके अलावा इसके 4GB RAM + 128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जून 2022 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F13 के 4GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
  • Samsung Galaxy F13 में 6.6 इंच की full-HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F13 में Exynos 850 SoC दिया गया है।

Samsung Galaxy F13 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

Photo Credit: Samsung India

Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F13 को बुधवार को लॉन्च कर दिया। नया Samsung स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इस स्मार्टफोन में 128GB स्टोरेज और ऑक्टा कोर Exynos 850 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कुल मिलाकर Samsung Galaxy F13 काफी हद तक Galaxy M13 जैसा जो कि मई में पेश किया गया था। Galaxy F13 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है और Galaxy M13 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy F13 की कीमत और लॉन्च ऑफर्स


Samsung Galaxy F13  के 4GB RAM + 64GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इसके अलावा इसके 4GB RAM + 128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Nightsky Green, Sunrise Copper और Waterfall Blue कलर्स में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 29 जून से Flipkart, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Samsung Galaxy F13 की खरीद पर HDFC Bank से भुगतान पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसके अलावा Flipkart, Google Nest Mini और Nest Hub भी नए सैमसंग फोन के साथ डिस्काउंट पर दे रहा है।
 

Samsung Galaxy F13 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy F13 में 6.6 इंच की full-HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 850 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है जो कि एसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में Android 12 दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.