सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन लॉन्च, 4000 एमएएच की बैटरी से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2015 13:55 IST
सैमसंग ने गुरुवार को गैलेक्सी ए सीरीज का नया हैंडसेट गैलेक्सी ए9 चीन में लॉन्च किया। दक्षिण कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। गौर करने वाली बात है कि इस हैंडसेट को चीन में आधिकारिक वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2016) के नाम से लिस्ट किया गया है, जबकि आज तक गैलेक्सी ए9 के नाम से किसी हैंडसेट को नहीं पेश किया गया।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 एक प्रीमियम फोन है। यह हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) की तुलना में ज्यादा मजबूत स्पेसिफिकेशन से लैस है।

डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय हैंडसेट गैलेक्सी ए9 में गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6 और कंपनी के अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह मेटल और ग्लास फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
 

गैलेक्सी ए9 में 64-बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 इंटिग्रेटेड है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

अब बात कैमरे की। सैमसंग गैलेक्सी ए9 में एलईडी फ्लैश, एफ/1.9 एपरचर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी ए9 की एक और बड़ी खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है। यह क्वालकॉम क्विक चार्ज़िंग फीचर को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और पिंक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.