सैमसंग गैलेक्सी ए7 के अपग्रेडेड वर्ज़न की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 नवंबर 2015 11:20 IST
सैमसंग गैलेक्सी ए7 के अपग्रेडेड वर्ज़न को लेकर पिछले कुछ हफ्तों में कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। खबर है कि इस हैंडसेट को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना द्वारा पास भी कर दिया गया है। टीना की लिस्टिंग से अब तक लॉन्च नहीं किए गए इस हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

गैलेक्सी ए7 स्मार्टफोन को एसएम-ए7100 के मॉडल नंबर के साथ चीन की इस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर तस्वीर के साथ लिस्ट किया गया है। टीना की तस्वीरों को सबसे पहले एक यूज़र द्वारा वीबो पर पोस्ट किया गया था।
Advertisement

टीना की तस्वीरों को देखकर यही कहा जा सकता है कि गैलेक्सी ए7 का डिजाइन बहुत हद तक सैमसंग के फ्लैगशिप हैंडसेट गैलेक्सी एस6 जैसा है। इसमें मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग के अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी ए7 का रियर कैमरा भी उभार के साथ बाहर की ओर निकला हुआ है। बैकपैनल की फोटो में रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी नज़र आ रहा है। दायीं तरफ पावर बटन है और वॉल्यूम रॉकर बटन बायीं तरफ।

लिस्टिंग के मुताबिक, गैलेक्सी ए7 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (128 जीबी तक), एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप, एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.5x73.95x6.9 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम। इसमें 4जी एलटीई सपोर्ट मौजूद होने का भी खुलासा हुआ है।
Advertisement

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सैमसंग गैलेक्सी ए स्मार्टफोन सीरीज के अपग्रेडेड वर्ज़न फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि गैलेक्सी ए3 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016), गैलेक्सी ए7 (2016) और गैलेक्सी ए9 हैंडसेट फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे। पुराने गैलेक्सी स्मार्टफोन की तरह इन डिवाइस में सेंसर होम बटन पर मौजूद रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.