Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+, Galaxy J4, और Galaxy J6 आज भारत में होंगे लॉन्च

Samsung भारतीय बाज़ार में बजट स्मार्टफोन रेंज उतारने जा रही है। मुंबई में दोपहर 12 बजे कंपनी का इवेंट तय है...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मई 2018 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung भारतीय बाज़ार में बजट स्मार्टफोन रेंज उतारेगी
  • मुंबई में दोपहर 12 बजे कंपनी के इवेंट में फोन देंगे दस्तक
  • Galaxy J6 के हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस का कंपनी ने किया है वादा

Samsung आज उतार सकती है गैलेक्सी सीरीज़ के बजट फोन

Samsung भारतीय बाज़ार में बजट स्मार्टफोन रेंज उतारने जा रही है। मुंबई में दोपहर 12 बजे कंपनी का इवेंट तय है। यहां Galaxy A6, Galaxy A6+, Galaxy J4 स्मार्टफोन दस्तक दे सकते हैं। Galaxy J6 को लेकर  कंपनी ने ट्विटर पर पुष्टि की है कि हैंडसेट को शोकेस किया जाएगा। इवेंट के इनवाइट कहते हैं कि इन स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले वाला डिज़ाइन होगा, जो सबसे पहले गैलेक्सी एस8 सीरीज़ में दिया गया था। साथ ही ऐसा डिज़ाइन अब तक किसी 'सस्ते' फोन में देखने को नहीं मिला है। हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Galaxy A6 और Galaxy A6+ की भारत में कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी। वहीं, Galaxy J4 और Galaxy J6 के लिए चुकाने पड़ सकते हैं 15,000 रुपये से 20,000 रुपये।
 

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्पेसिफिकेशन

दोनों ही हैंडसेट में सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले आया है, जो Samsung की Galaxy S, Galaxy Note और Galaxy A8 सीरीज़ में दिया जा चुका है। Samsung Galaxy A6 में 5.6 इंच का डिस्प्ले है, जबकि Samsung Galaxy A6+ में यह 6.0 इंच का है। दोनों का आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है।

हार्डवेयर के लिहाज़ से फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं। इनमें काम करता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड Samsung Galaxy A6 के लिए 1.6 गीगाहर्ट्ज़ और Samsung Galaxy A6+ के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। दोनों हैंडसेट 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में बिक्सबी, बिक्सबी विज़न, होम एवं रिमाइंडर की सुविधा है।
 
कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy A6 में 16 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस सेंसर है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों हैंडसेट के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  Samsung Galaxy A6 सीरीज़ को पावर देती है 3000 व 3500 एमएएच की बैटरी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Samsung Galaxy A6+ में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। बोकेह इफेक्ट भी इसमें काम करता है, जो यूज़र को सिर्फ Samsung Galaxy A6+ ही मिलेगा।
Advertisement

दोनों स्मार्टफोन के जर्मनी में प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं। Samsung Galaxy A6 की कीमत 309 यूरो (तकरीबन 24,750 रुपये) है। वहीं, Samsung Galaxy A6+ के लिए चुकाने होंगे 369 यूरो (29,500 रुपये)। हालांकि, अभी तक भारत में Samsung Galaxy A6 और Samsung Galaxy A6+ के लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।    
 
 

Samsung Galaxy J4, Samsung Galaxy J6 के कथित स्पेसिफिकेशन

सैममोबाइल के मुताबिक, Samsung Galaxy J6 में 5.6 इंच का एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7870 प्रोसेसर होगा। इसमें 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प होंगे। साथ ही 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर होने की बात कही गई है। बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। ऐसे स्मार्टफोन हम Asus, Vivo और Xiaomi के पहले भी देख चुके हैं। वहीं, Galaxy J6 के 32 व 64 जीबी स्टोरेज विकल्पों में आने की उम्मीद है। स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव होगा। दावा किया गया है कि फोन डुअल सिम होगा। इसे पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी। मेटल बॉडी से लैस यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

अब आते हैं Galaxy J4 पर, जो ताइवानी के एनसीसी में अप्रूवल के लिए देखा गया है। इसमें 5.5 इंच का स्टैंडर्ड एचडी डिस्प्ले होगा। फोन में एलसीडी या एमोलेड पैनल में से किसी एक की पुष्टि नहीं हुई है। फोन में एक्सीनोस 7570 प्रोसेसर काम करता है। जुगलबंदी के लिए दिए जा सकते हैं 2 जीबी व 3 जीबी रैम विकल्प। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर होगा। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर इसमें दिए जाने की चर्चा है। दोनों सेंसर के साथ एलईडी फ्लैश होगा। हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट हो सकते हैं। बैटरी 3000 एमएएच की दी जाएगी। कुल मिलाकर सैमसंग ने एंड्रॉयड 8.0 ओरियो को  Galaxy J4 और Galaxy J6 के लिए चुना गया है। हम यह कह सकते हैं कि सैमसंग एक्सपीरियंस में ओरियो का अनुभव भी अब यूज़र को जुड़कर मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.