Samsung Galaxy A51 5G लॉन्च से दूर नहीं, मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन

हाल ही में Samsung Galaxy 51 5G की तस्वीर लीक हुई थी, जिसमें नए वेरिएंट का डिज़ाइन सैमसंग गैलेक्सी ए51 एलटीई मॉडल के समान दिखाई दिया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2020 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 5G का डिज़ाइन हो सकता है एलटीई मॉडल के समान
  • हाल ही में लीक हुई तस्वीर में देखने को मिला था डिज़ाइन
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 5जी हो सकता है एक अलग 5जी प्रोसेसर से लैस

Samsung Galaxy A51 5G नए 5जी चिपसेट के साथ आ सकता है

Samsung Galaxy A51 को इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब पिछली कुछ रिपोर्ट से इशारा मिला है कि कंपनी गैलेक्सी ए51 के 5G वेरिएंट पर काम कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 5ए वेरिएंट की तस्वीरे लीक हुई थी और अब स्मार्टफोन को मिला वाई-फाई अलायंस सर्टिफिकेशन इस बात को काफी हद तक साफ कर देता है कि हम जल्द ही Samsung Galaxy A51 5G को मार्केट में देखने वाले हैं। सर्टिफिकेशन साइट पर गैलेक्सी ए51 5जी को SM-A516N कोडनेम के साथ देखा गया है। 

GSMArena द्वारा देखे गए Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन में Galaxy A51 5G को मॉडल नंबर SM-A516N के साथ देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी ए51 5जी मॉडल 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ फ्रीक्वेंसी पर वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी सपोर्ट के साथ आएगा। लिस्टिंग में स्मार्टफोन Android 10 के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद है यह One UI 2 कस्टम स्किन होगी।

हाल ही में Samsung Galaxy 51 5G की तस्वीर लीक हुई थी, जिसमें नए वेरिएंट का डिज़ाइन सैमसंग गैलेक्सी ए51 एलटीई मॉडल के समान दिखाई दिया था। फोन में मौजूदा गैलेक्सी ए51 के समान होल-पंच इन्फिनिटी-ओ फ्रंट पैनल और बैक पर एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल देखा गया था। हालांकि सैमसंग गैलेक्सी ए51 5जी की इस कथित तस्वीर में फोन का बैक पैनल गैलेक्सी ए51 के एलटीई वेरिएंट की तुलना में एक अलग पैटर्न के साथ दिखाई दिया था।

यह अनुमान लगाया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 5जी, स्पेसिफिकेशन के मामले में भी एलटीई वेरिएंट के समान होगा। हालांकि, सैमसंग को गैलेक्सी ए51 के चिपसेट को बदलना पड़ सकता है, क्योंकि गैलेक्सी ए51 एलटीई में Exynos 9611 चिपसेट आता है, जो 5G सपोर्ट नहीं करता है।

सैमसंग ने गैलेक्सी ए51 को भारत में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। Galaxy A51 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 एक ऑक्टा-कोर Exynos 9611 चिपसेट पर चलता है, जो 6 जीबी रैम के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर चलता है।
Advertisement

Galaxy A51 LTE के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप आता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 32-मेगापिक्सल शूटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  2. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  3. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  4. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  3. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  4. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  5. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  6. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  10. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.